पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच की कमान फिर संभालेंगे प्रवीण झा

 

सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष, सचिव पद
बिलासपुर। सनातन सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण व संवर्धन के लिए समर्पित पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच के त्रिवार्षिक कार्यकाल के लिए आमसभा व चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। संगठन के सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से वरिष्ठ उद्योगपति प्रवीण झा को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। वहीं संगठन की गतिविधियों को निरंतर गति प्रदान करने वाले सुधीर झा को पुन: सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बिलासपुर छठ घाट परिसर में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में मंच की वार्षिक गतिविधियों, आय-व्यय के लेखाजोखा, भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके पश्चात नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें उपस्थित सभी सदस्यों ने एकमत होकर प्रवीण झा के नाम का समर्थन किया। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता और समाजहित में किए गए कार्यों को देखते हुए उनका चयन निर्विरोध रूप से किया गया। प्रवीण झा विगत 3 वर्षों से रामनवमी के शुभ अवसर पर 1008 भक्तों को अयोध्या में श्री राम जी का दर्शन करा रहे हैं, समाजसेवी के रूप में वर्षों से समाज को संगठित करने, सांस्कृतिक मूल्यों को सहेजने और सामाजिक एकता को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके पूर्व कार्यकाल में पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की है। छठ महापर्व के भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन से लेकर सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार तक, मंच ने नई पहचान और नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया था।

इस महत्वपूर्ण आम सभा बैठक में धर्मेंद्र दास, गणेश गिरी, अशोक झा, अमरेंद्र कंठ, राघव झा, बीबी तिवारी,राम प्रताप सिंह,धनंजय झा, दिलीप चौधरी,हरिशंकर कुशवाहा,रौशन सिंह, पंकज सिंह,राजीव गिरी,बैद्यनाथ यादव, दिलीप श्रीवास, चंद्र किशोर प्रसाद,नागेंद्र सिंह,राहुल शर्मा, चंदन सिंह, शंकर कुंवर,मुकेश झा, रंजय सिंह, प्रमोद सिंह, जेपी सिंह, सुनील काका, रविंद्र कुशवाहा, शौलेन्द्र सिंह, कन्हैया चौधरी, पीएन लाल,हेमंत झा, भरत भूषण झा, मुखदेव यादव, अरविन्द सिंह, रामदेव यादव, शिव प्रसाद आगरे, राजकिशोर श्रीवास समेत अन्य सदस्य शामिल हुए।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!