May 9, 2024

एक क्लिक में पढ़ें बिलासपुर की ख़ास खबरें…

कृषि मास मीडिया समिति की बैठक संपन्न : कृषि मास मीडया समिति की बैठक 25 जनवरी 2022 को संभागीय संयुक्त संचालक कृषि, बिलासपुर कार्यालय में गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाईन दोपहर 12 बजे संपन्न हुआ। इस बैठक में फरवरी 2022 में आकाशवाणी केन्द्र बिलासपुर से आयोजित होने वाले विषय एवं वार्ताकार तय किये गये। आकाशवाणी बिलासपुर से किसानवाणी कार्यक्रम के अंतर्गत 01 फरवरी 2022 से 28 फरवरी 2022 तक रात्रि 07ः30 से रात्रि 08 बजे तक कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, विशेषज्ञों से भेंट आदि से संबंधित विषयों पर चर्चा की जाएगी।

’जल जीवन मिशन अंतर्गत रेट्रोफिटिंग नल जल योजनाओं हेतु प्रशासकीय स्वीकृति जारी’ : जल जीवन मिशन अंतर्गत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजनाओं की प्रशासकीय स्वीकृति कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला स्वच्छता मिशन द्वारा जारी किया गया है। रेट्रोफिटिंग जल प्रदाय योजना अंतर्गत विकासखण्ड मस्तूरी के ग्राम ठाकुरदेवा में 76.32 लाख रू, गिधपुरी में 110.70 लाख रू., भठचौंरा में 105.09 लाख रू., खपरी ओ. में 75.92 लाख रू., मानिकचौरी में 89.12 लाख रू., मचहा में 75.90 लाख रू., हरदी में 62.05 लाख रू., गोबरी में 67.73 लाख रू., मनवा में 96.12 लाख रू., सेमराडीह में 53.22 लाख रू., रहटाटोर में 70.70 लाख रू., पचपेड़ी में 106.35 लाख रू., डोमगांव में 49.42 लाख रू., जैतपुरी में 43.52 लाख रू., खपरी (क) में 48.47 लाख रू., रलिया में 44.89 लाख रू., आमाकोनी में 46.81 लाख रू., आमगांव में 72.86 लाख रू. की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। इसी प्रकार विकासखण्ड बिल्हा के ग्राम मानिकपुर में 106.20 लाख रू., पथरखान में 110.16 लाख रू., बन्नाकडीह में 121.51 लाख रू., खैरा डी में 159.16 लाख रू., धौंरामुड़ा में 111.69 लाख रू. की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है तथा विकासखण्ड कोटा के मिट्ठुनवागांव में 38.53 लाख रू., मिट्ठुनवागांव (पटेलपारा) में 37.80 लाख रू., मिट्ठुनवागांव (बंधवापारा) में 20.32 लाख रू., मिट्ठुनवागांव (छिपापारा) में 16.90 लाख रू., मिट्ठुनवागांव (रवनपारा) में 17.90 लाख रू. और मिट्ठुनवागांव (आवासपारा) में 19.83 लाख रू. की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। कलेक्टर द्वारा इन सभी योजनाओं को समय-सीमा में क्रियान्वित करने के निर्देश दिए गए है।

निःशुल्क एकदिवसीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन 9 को : जिले में 9 फरवरी को निःशुल्क एक दिवसीय जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले का आयोजन बिलासपुर के बंधवापारा स्थित कान्हा सामुदायिक भवन में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। इस स्वास्थ्य मेले में जिले के योग्य एवं अनुभवी चिकित्सकों द्वारा विभिन्न रोगों एवं जटिल बीमारियों जैसे वात रोग, संधिरोग, कटिशूल, उदर, स्त्री रोग, बाल रोग, चर्म रोग, मधुमेह बी.पी. श्वास रोग, अर्श रोग आदि का आयुष पद्धति द्वारा निदान किया जाएगा तथा निःशुल्क औषधि का भी वितरण किया जाएगा।

अज्ञात आरोपियों की सूचना देने वाले को किया जायेगा पुरस्कृत : पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा घोषणा की गई है कि थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर में दर्ज अपराध के प्रकरणों में फरार अज्ञात आरोपियों की सूचना देने वाले व्यक्ति को 5-5 हजार रूपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा। फरार आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है और आरोपियों की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। फरार आरोपियों की सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा तथा पुरस्कार वितरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर का निर्णय अंतिम होगा।           इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर 07752-223330, मो.नं. 9479193001, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण बिलासपुर 07752-223193, मो.नं. 94791-93003, पुलिस नियंत्रण कक्ष, बिलासपुर 07752-228504, मो.नं. 94791-93099 पर संपर्क किया जा सकता है।

फरार आरोपी की सूचना देने वाले को किया जायेगा पुरस्कृत  : पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा घोषणा की गई है कि थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर में दर्ज अपराध के प्रकरण में फरार आरोपी करन बंजारे, पिता रमेश बंजारे, निवासी देवगांव, थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर की सूचना देने वाले व्यक्ति को 5 हजार रूपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा तथा पुरस्कार वितरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर का निर्णय अंतिम होगा।  इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर 07752-223330, मो.नं. 9479193001, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण बिलासपुर 07752-223193, मो.नं. 94791-93003, पुलिस नियंत्रण कक्ष, बिलासपुर 07752-228504, मो.नं. 94791-93099 पर संपर्क किया जा सकता है।

फरार आरोपी की सूचना देने वाले को किया जायेगा पुरस्कृत  : पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा घोषणा की गई है कि थाना बिल्हा, जिला बिलासपुर में दर्ज अपराध के प्रकरण में फरार आरोपी जित्तू बांधे, पिता खेमू बंाधे, उम्र 30 वर्ष, निवासी कोहरौदा, थाना बिल्हा जिला बिलासपुर की सूचना देने वाले व्यक्ति को 5 हजार रूपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा तथा पुरस्कार वितरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर का निर्णय अंतिम होगा। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर 07752-223330, मो.नं. 9479193001, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण बिलासपुर 07752-223193, मो.नं. 94791-93003, पुलिस नियंत्रण कक्ष, बिलासपुर 07752-228504, मो.नं. 94791-93099 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post ’सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक खेल एवं अन्य आयोजनों में मिली छूट’
Next post अपराधगढ़ बना बिलासपुर : अमर
error: Content is protected !!