May 10, 2024

रोका छेका अभियान का सही तरीके से नहीं किया जा रहा पालन, बाजार में घूम रहे हैं आवारा मवेशी

बिलासपुर/अनिश गंधर्व. रोका छेका अभियान ठंडा पड़ा हुआ है। नगर निगम द्वारा 100 से 120 मवेशियों को गौठान में रखा गया है। इधर शहर के चौक चौराहों में आवारा मवेशी धूम रहे हैं। घर से निकाले गये मवेशियों की धरपकड़ नहीं बराबर हो रही है। सड़कों में घूम रहे इन मवेशियों के कारण आम लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। आवारा घूमने वाले मवेशियों को चारा पानी देने वाला कोई नहीं रह गया है, निगम का अमला भी ऐसे मवेशियों को गौठान पहुंचाने में आना कानी करते हैं।  शासन द्वारा मवेशी मालिकों और नगर निगम से अपील की गई है कि सड़कों में घूमने वाले मवेशियों को पकड़कर गौठान में शिफ्ट कर उनका चारा पानी, उपचार आदि की व्यवस्था की जाये। किंतु रोका-छेका अभियान को नगर निगम के अधिकारी ज्यादातर कागजों में ही चला रहे हैं।


मालूम हो कि शहर में आवारा मवेशियों की बड़ी तादात है। इसके बाद भी नगर निगम अमला द्वारा सड़कों में घूमने वाले मवेशियों ध्यान नहीं दिया जा रहा है। रोजाना लोग हादसे का शिकार भी हो रहे हैं। शनिचरी बाजार में एक ओर जहां फल ठेला संचालक मुख्य मार्ग को घेरकर कारोबार कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर सड़क पर मवेशी भी कब्जा जमाये हुए हैं। शनिचरी बाजार में दिन भर भीड़ रहती है। व्यापारी भी इन मवेशियों के कारण परेशान रहते हैं।  नगर निगम द्वारा तोरवा स्थित गौठान में लगभग 100 मवेशियों को रखा गया है। मवेशियों को छोडऩे के एवज में पांच सौ रु और प्रतिदिन 150 रू के हिसाब से जुर्माना लिया जा रहा है। यहां न तो ठीक से चारा पानी की व्यवस्था और न ही कोई पशु चिकित्सक है। यहां कार्यरत कर्मचारी ही सब कुछ संभाल रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसान भाइयों की समस्या को देखते हुए वर्ष 2021 में रोका छेका अभियान की शुरूवात की है। गांवों में भी ज्यादातर मवेशी आवारा धूम रहे हैं। शासन की योजना की सहीं तरीके से पालन नहीं किया जा रहा है।


शनिचरी बाजार के व्यापारी परेशान
शनिचरी बाजार के व्यापारी फल ठेला संचालकों से परेशान हैं। ठेला चलाने वाले लोग सड़क को घेर लेते हैं जिसके चलते लोगों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सब्जी बाजार और फल ठेला के आसपास मवेशी घूमते रहते हैं। इन ठेला संचालकों के सामनों को भी निगम द्वारा जब्त किया जाता है इसके बाद भी ये लोग मानने को तैयार नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post इन राशियों की जोड़ी होती है बेमिसाल, जानें अपने लिए बेस्‍ट लाइफ पार्टनर
Next post एक क्लिक में पढ़ें बिलासपुर की ख़ास खबरें
error: Content is protected !!