May 2, 2024

वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का 67 साल की उम्र में हुआ निधन

नई दिल्ली। जाने-माने पत्रकार विनोद दुआ का निधन हो गया है। दुआ की बेटी मल्लिका दुआ ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए कुछ समय पहले ये जानकारी साझा की है। दुआ कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। वह 67 साल के थे। उन्हें 2008 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।
काफी दिन से उनकी हालत गंभीर थी। उनकी बेटी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में उनकी मृत्यु की जानकारी दी है। दुआ काफी दिनों से आईसीयू में थे और उनकी हालत लगातार गंभीर बनी हुए थी।

याद रहे कुछ महीने पहले विनोद दुआ पर राजद्रोह का केस दर्ज हुआ था। दुआ पर आरोप लगाया गया था कि यूट्यूब चैनल पर उनके पोस्ट किए वीडियो से लोगों की भावनाएं भड़कने का डर था। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट से उन्हें इस मामले में राहत देते हुए उनके खिलाफ दर्ज मामले को निरस्त कर दिया था।

वरिष्ठ पत्रकार ओम थानवी ने भी दुआ का एक पुराना वीडियो साझा करते हुए कुछ दिन पहले उनके जल्द स्वस्थ होने के कामना की थी। पत्रकार विनोद शर्मा ने उनके बीमार होने की जानकारी वाले उनकी बेटी के पोस्ट को रीट्वीट किया था। इस पोस्ट में मलाइका ने लिखा था – ‘मेरे पिता की हालत काफी गंभीर है और वह आईसीयू में हैं। अप्रैल के बाद से ही उनकी सेहत लगातार बिगड़ती जा रही है। उन्होंने एक असाधारण जीवन जिया है और हमें वही दिया है। उन्हें दर्द नहीं होना चाहिए। सब उन्हें बहुत प्यार करते हैं और मैं आप सबसे गुजारिश करती हूं कि दुआ करें कि उन्हें कम से कम तकलीफ हो।’

याद रहे कोविड की दूसरी लहर के दौरान विनोद दुआ और उनकी पत्नी चिन्ना दुआ संक्रमित हो गए थे। चिन्ना दुआ (पद्मावती) की 7 जून को कोविड से जान चली गयी थी। बता दें चिन्ना रेडियोलॉजिस्ट थीं और उन्हें संक्रमित होने पर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post तिफरा निवासी युवक हुआ ऑनलाइन ठगी का शिकार, चीटरों ने दो किस्तों में उड़ाई रकम
Next post भारत माला परियोजना में घोटाला की बात भाजपा का दिमागी फितुर : कांग्रेस
error: Content is protected !!