
स्टार प्लस ने किया अपने नए शो चाशनी का एलान
Read Time:2 Minute, 36 Second
मुंबई/ अनिल बेदाग. स्टार प्लस ने हमेशा अपने दर्शकों को कुछ बेहद दिलचस्प शोज के साथ शानदार तोहफा दिया है। कहना सही भी होगा कि स्टार प्लस के सभी शोज ने लोगों के दिलों को गहराई से छुआ है और फैन्स ने शोज के साथ साथ किरदारों से भी भरपूर प्यार किया, उनके साथ हंसे, रोए है और उन्हें फील किया है। फिर चाहें वो स्टार प्लस का सालों पुरना कहानी घर घर की हो जो आज भी लोगों की यादों में बसा है या फिर इन दिनों चैनल पर टेलिकास्ट होने वाले शोज अनुपमा, ये रिश्ता क्या कहलाता है, तेरी मेरी डोरियां, इमली, ये है चाहतें, रज्जो और फालतू हो जो सभी को एंटरनेट कर रहा है।
इस कड़ी में अब स्टार प्लस भारतीय टेलीविजन पर अब तक का सबसे मसालेदार शो लाने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसका नाम चाशनी है, जो अपने नाम के बिल्कुल अलग होगा और ढेर सारे मसालेदार मनोरंजन से भरपूर होगा। स्क्रीन पर रिश्तों के एक बिग मिक्स को पेश करते हुए, यह शो दो बहनों, चांदनी और रोशनी के बीच एक असामान्य और उलझे हुए बंधन पर आधारित होगा। इस नए शो के साथ स्टार प्लस एक नई और मसालेदार कहानी के साथ भारतीय टेलीविजन में अपना लेवल और बढ़ा रहा है, जो दो बहनों पर बेस्ड है, जो बाद में सास-बहू बन जाती है। बहुत सारे ट्विस्ट और टर्न से भरपूर, स्टार प्लस दर्शकों के लिए एक नई कहानी लाने वाला है, जो इस नए शो चाशनी के साथ टेलीविजन पर पहले कभी नहीं देखी गई है।
चाशनी में अमनदीप सिद्धू और सृष्टि सिंह मुख्य भूमिका में हैं। शो का निर्माण संदीप सिकंद के सोल प्रोडक्शन द्वारा किया जा रहा है।
तो तैयार हो जाइए स्टार प्लस पर भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री का सबसे मसालेदार शो चाशनी देखने के लिए।
More Stories
स्वामी विवेकानंद पर बन रहे टीवी सीरियल के पोस्टर का लोकार्पण राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा ने किया
मुंबई /अनिल बेदाग. राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा ने मुंबई के भक्ति वेदांत स्वामी मिशन स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम...
डॉ.संतोष पांडे ने रेजुआ सेंटर की नई ब्रांच खोल एक अलग मुकाम बनाया-फ़िरोज़ खान
मुंबई /अनिल बेदाग . सेक्रेड गेम्स की स्टार अभिनेत्री कुब्रा सैत और धारावाहिक महाभारत' में अर्जुन का किरदार निभाकर मशहूर...
आरके एचआईवी एड्स रिसर्च एंड केयर सेंटर ने तुलजापुर (उस्मानाबाद) में ६ लाख लोगों के लिए मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया
मुंबई /अनिल बेदाग. तुलजापुर (उस्मानाबाद) के इतिहास में पहली बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक, डॉ. धर्मेंद्र कुमार के...
देवानंद को समर्पित अनीश विक्रमादित्य की सत्य घटना से प्रेरित फिल्म “दिलों में उफान
मुंबई /अनिल बेदाग. बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों से महिलाओं, लड़कियों में ऐसे मुजरिमों के प्रति आक्रोश और गुस्से की भावना...
सोनाली सेगल ने दिल छू लेने वाला पहला करवा चौथ मनाया
मुंबई /अनिल बेदाग. सोनाली सेगल ने क्वेकर के साथ दिल छू लेने वाला पहला करवा चौथ उत्सव मनाया। वह कहती...
गोदरेज इंटेरियो ने लॉन्च किया पॉस्चर परफेक्ट
मुंबई/अनिल बेदाग. गोदरेज समूह की प्रमुख कंपनी गोदरेज एंड बॉयस ने घोषणा की है कि उसका व्यवसाय गोदरेज इंटेरियो, भारत...
Average Rating