May 29, 2026
नीट-यूजी पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, केंद्र से मांगा हलफनामा
नई दिल्ली. केंद्र सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि सरकार इस मामले को लेकर पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने कहा कि हम युवाओं से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहे हैं। सरकार उनकी चिंताओं को लेकर गंभीर है। युवाओं से जुड़े मामलों में सरकार बेहद संवेदनशील है और छात्रों की चिंताओं को गंभीरता से लिया जा रहा है।
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से हलफनामा दाखिल करने को कहा और साथ ही मामले की सुनवाई जुलाई के दूसरे सप्ताह तक के लिए स्थगित की कर दी गई। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हमें अपने युवाओं को निराश नहीं करना चाहिए। जब तक वास्तविक जवाबदेही तय नहीं होगी, तब तक असल समस्या हल नहीं होगी।


