May 2, 2024

राहुल पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला सत्य की जीत है – अटल

बिलासपुर.  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दी गई राहत को छ.ग. पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने सत्य की जीत बताया। अटल श्रीवास्तव ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह लोकतंत्र की जीत हैं। राहुल गांधी आम आदमी की आवाज हैं, इस देश के करोड़ो असहाय लोगों की आवाज बनकर उन्होंने संसद में आवाजा बुलंद की थी।  माननीय सुप्रीम कोर्ट ने लोकतंत्र में सवाल पूछने के जज्बे को जिंदा रखने का कार्य किया हैं। माननीय सुप्रीम न्यायालय का फैसला इतिहास में मिसाल कायम करेंगा।

सुप्रीम कोर्ट ने राहुल को ही नहीं अवाम की आवाज को मजबूत किया हैं – अभय नारायण राय


न्यायालल द्वारा राहुल जी के मामले में फैसला आने के पश्चात् प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय ने कहा कि यह देश के लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई हैं, अन्याय के खिलाफ लड़ते रहने की लड़ाई हैं, आज पूरे देश को यह लगा कि न्याय आज भी जिन्दा हैं। अडानी और मोदी के रिश्ते पर सवाल पूछते रहेंगे। लोकतंत्र में सवाल पूछने की आजादी को कोई दबा नहीं सकता। कांग्रेस और राहुल जी देश में लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रहा है। वर्तमान तानाशाह सरकार को यह समझना होगा कि राहुल जी और कांग्रेस लोकतंत्र में जनता की आवाज हैं, इसे दबाया या रोका नहीं जा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post सीयू में फ़ीस वृद्धि के विरोध में एबीवीपी ने किया विश्वविद्यालय में चक्काजाम
Next post राहुल गांधी को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दी गयी राहत देश के लोकतंत्र की जीत है
error: Content is protected !!