Tag: भाजपा

भाजपा के आंदोलन के मुद्दे और नैतिकता दोनों संदिग्ध : कांग्रेस

रायपुर. भाजपा द्वारा बेरोजगारी को लेकर किये जा रहे आंदोलन पर सवाल खड़ा करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा छत्तीसगढ़ में अपनी डूबती नैय्या को पार लगाने आंदोलन की नौटंकी कर रही है। भाजपा के आंदोलन के मुद्दे और नैतिकता दोनों संदिग्ध है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा

पुरंदेश्वरी का बयान मुख्यमंत्री का सर हजार टुकड़ों में बंट जायेगा अमानवीयता की हद : कांग्रेस

रायपुर. भाजपा प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी के द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संबंध में दिये गये बयान कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सर हजार टुकड़ों में बंट जायेगा पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति व्यक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा प्रभारी के बयान से भाजपा की छत्तीसगढ़

15 साल तक झूठे सपने और भ्रामक वादों से छलने वाले भाजपाई अब झूठ की बुनियाद पर भ्रम फैला रहे हैं

रायपुर. भाजपा ने रमन राज के 15 साल के कुशासन में जनता के साथ धोखाधड़ी की। छत्तीसगढ़ को गरीबी रेखा के मामले में देश में नंबर वन बनाया, राष्ट्रीय औसत से लगभग दुगुने। गरीबी, बेरोजगारी, भुखमरी, पलायन, कुपोषण, एनीमिया, मलेरिया से होने वाली मौत और नक्सलवाद ही रमन सरकार के दौरान छत्तीसगढ़ की पहचान हुआ

बलात्कारियों और हत्यारों को जेल से रिहा किया जाना मोदी के गुजरात मॉडल का ही एक नमूना

रायपुर. गुजरात में सजायाफ्ता बलात्कारियों एवं हत्यारों को रिहा किए जाने पर भाजपा पर कड़ा प्रहार करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि बिलकिस बानो गैंगरेप मामले एवं हत्या के मामले में सजा भोग रहे अपराधियों को रिहा किया जाना मोदी भाजपा के गुजरात मॉडल का ही एक नमूना है। केंद्र

मोदी के गुजरात में भाजपा के राज में जेल में बंद बलात्कारी आजाद हो गये

रायपुर. प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी के गुजरात में भाजपा की सरकार ने बिलकिस बानो प्रकरण के सजायाफ्ता बलात्कारियों को रिहा कर 15 अगस्त को मोदी के द्वारा महिला सम्मान पर लाल किले से कहीं गई बातों को झूठ और जुमला प्रमाणित कर दिया। भाजपा का चरित्र ही बलात्कारियों के

भाजपा को वास्तव में रोजगार की चिंता है तो पीएम आवास का घेराव करें

रायपुर. भाजपा द्वारा रोजगार को लेकर किए जाने वाले आंदोलन पर सवाल खड़ा करते हुए प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कौन सी नैतिकता से भाजपा छत्तीसगढ़ में रोजगार को लेकर आंदोलन करने जा रही है? छत्तीसगढ़ की बेरोजगारी दर देश में सबसे कम है देश की बेरोजगारी दर 7.8

भाजपा ने नेता प्रतिपक्ष का चेहरा बदला अपना चरित्र नहीं

रायपुर. भाजपा के नेता प्रतिपक्ष बदले जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा नेतृत्व मुगालते में है कि वह नेतृत्व में बदलाव कर छत्तीसगढ़ में जनता का खोया भरोसा फिर से जीत लेगी। राज्य की जनता भाजपा के चरित्र को समझ चुकी है इसीलिये 2018 के विधानसभा

देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को नियंत्रित करने में भाजपा की केंद्र सरकार नाकाम

रायपुर. प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के नेता देश में बढ़ती महंगाई बेरोजगारी जैसे अहम विषयों पर चर्चा करने से भाग रहे हैं संसद में भी सरकार का रवैया इन महत्वपूर्ण विषयों से भागना ही नजर आया है आजादी के 75 साल बाद दूध अनाज चावल दाल गेहूं शक्कर पर

छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा शासन करने का अवसर भाजपा को ही मिला : अजय जामवाल

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा शासन करने का अवसर भाजपा को ही मिला है, भविष्य में भी आप सभी के सहयोग से सत्ता हासिल करने का मौका मिलेगा। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने आज जिला भाजपा कार्यालय बिलासपुर में संभाग स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए उक्त विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आप

सहकारिता संशोधन बिल से किसानों को होगा लाभ इसलिए भाजपा कर रही है विरोध

रायपुर. भाजपा के प्रेस वार्ता पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार सहकारिता संशोधन बिल लाकर सहकारिता क्षेत्र को किसानों के लिए सहज और सुविधाजनक बना रही है तो भाजपा के पेट में दर्द क्यों हो रहा है? सहकारिता संशोधन बिल विधिवत रूप से

नवनियुक्त भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से की मुलाकात

बिलासपुर. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद मुलाकात की और धन्यवाद ज्ञापित किया । श्री साव ने रक्षा बंधन की शुभकामनाए के साथ उनके विश्वास पर खरा उतरने की बात कही ।

भाजपा के पास भूपेश बघेल के कद का नेता नहीं, 4 साल में चार अध्यक्ष बदले

रायपुर. भाजपा में चल रहे बदलाव पर तंज कसते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनजंय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लोकप्रियता उनकी सरकार की योजनाओं के सामने छत्तीसगढ़ में भाजपा के सारे नेता बौने साबित हो गये है। भाजपा नेतृत्व को समझ ही नही आ रहा किसे आगे करे इसीलिये भाजपा ने

भाजपा आदिवासी विरोधी है इसलिये 15 साल पेसा कानून नहीं लागू किया : कांग्रेस

रायपुर. भाजपा प्रवक्ता अजय चंद्राकर द्वारा राज्य में प्रस्तावित पेसा कानून के संबंध में दिये गये बयान को कांग्रेस ने भाजपा की बौखलाहट बताया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में 15 साल तक भाजपा की सरकार थी, अजय चंद्राकर स्वयं उस सरकार में प्रभावशाली मंत्री थे।

विश्व आदिवासी दिवस के दिन विष्णु देव साय को हटाना आदिवासी विरोधी सोच : मोहन मरकाम

रायपुर. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि अरूण साव भाजपा का नया अध्यक्ष बनने पर को शुभकामनायें लेकिन जिस प्रकार से विश्व आदिवासी दिवस के दिन आदिवासी समाज के नेता विष्णु देव साय को उनके पद से हटाया गया यह भाजपा के आदिवासी विरोधी रवैये को प्रदर्शित करता है। छत्तीसगढ़ की 32 प्रतिशत

विश्वास, विकास और सुरक्षा की नीति के चलते साढ़े तीन साल में नक्सली घटना में 80 फीसदी कमी आयी

रायपुर. भाजपा के प्रमुख प्रवक्ता एवं विधायक अजय चंद्राकर के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा प्रवक्ता एवं विधायक अजय चंद्राकर को अपने रमन भाजपा शासनकाल को याद करना चाहिए जिस दौरान दक्षिण बस्तर के चार विकासखंड तक सीमित नक्सलवाद भाजपा शासनकाल की लापरवाही के

मोदी सरकार की मुनाफाखोरी नीति के चलते घर-घर में दिख रहा है महंगाई का आतंक

रायपुर. भाजपा प्रवक्ता और विधायक रंजना साहू के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि तिरंगा को ढाल बनाकर भाजपा मोदी सरकार की नाकामी वादाखिलाफी लडखडाती अर्थव्यवस्था बढ़ती बेरोजगारी और असहनीय महंगाई से जनता का ध्यान भटका नहीं सकती है। देश के हर घर में मोदी की

देश बेचने वाले अब तिरंगा बेचने में लग गये

रायपुर. भाजपा मुख्यालय में हर घर अभियान के लिये तिरंगा बेचे जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि जो लोग देश बेच रहे थे अब तिरंगा बेचने में लग गये। भाजपा का मूल चरित्र धंधे बाजी है। आजादी की लड़ाई के समय इनके पूर्वज अंग्रेजों के चंद चांदी

डी. पुरंदेश्वरी हंटर लेकर आई थी फेल हो गई अजय जामवाल की सफलता संदिग्ध : कांग्रेस

रायपुर. भाजपा के नए क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल के बैठक पर तंज कसते हुए प्रदेश कांग्रेश संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि अजय जामवाल के पहले भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी हंटर लेकर छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं के गुटबाजी को खत्म करने का प्रयास करती थी। लेकिन असफल रही

सदन में महंगाई को झुठलाना भाजपा की बेशर्मी : कांग्रेस

रायपुर. संसद में भाजपा द्वारा यह कहा जाना कि देश में महंगाई है ही नहीं, सीधे-सीधे गरीबों और गरीबी की मार झेल रही आम जनता के जले पर नमक छिड़कने के समान है यह बयान मोदी सरकार की बेशर्मी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी सरकार जमीनी हकीकत को झुठलाकर अपने

सुधांशु कांग्रेस की चिंता में दुबले मत हो, भाजपा की गुटबाजी देखें : कांग्रेस

रायपुर. भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी की पत्रकार वार्ता का जवाब देते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि सुधांशु कांग्रेस सरकार पर अनर्गल आरोप लगाने के पहले मोदी सरकार के वायदों की फेहरिश्त पर नजर डाल लेते। देश की जनता जानना चाहती है महंगाई कम करने का वायदा कर वोट लेने वाली मोदी
error: Content is protected !!