May 6, 2024

पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के वर्चुअल उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया


बिलासपुर. रायपुर स्थित दीनदयाल ऑडिटोरियम में आज एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के वर्चुअल उपस्थिति एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की उपस्थिति में पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष चित्ररेखा साहू, सदस्य निखिल द्विवेदी एवं नरेश ठाकुर ने पदभार ग्रहण किया। गरिमामय समारोह में प्रदेश के प्रदेश के वरिष्ठ नेतागण मंडल एवं आयोग के अध्यक्षगण जिसमें प्रमुख रुप से किरणमयी नायक महिला आयोग, शैलेश नितिन त्रिवेदी पाठ्यपुस्तक निगम, ज्ञानेश शर्मा योगा आयोग, सुरेंद्र शर्मा कृषि आयोग, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष विधायक धर्मजीत सिंह, संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि सिंह सहित मंच पर बिलासपुर के महापौर रामशरण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, मुंगेली जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लेखनी चंद्राकर सहित पूर्व विधायकगण, आयोग के उपाध्यक्ष एवं सदस्यगण उपस्थित थे।


सर्वप्रथम पर्यटन मंडल के एम.डी. यशवंत कुमार ने स्वागत भाषण एवं पर्यटन मंडल के पिछले कार्यों का विवरण दिया, फिर पर्यटन मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री, पर्यटन मंत्री एवं संगठन का आभार व्यक्त किया और कहा कि जो जवाबदारी मुझे एवं मेरे सदस्यों को सौंपी गई है उसका मैं निर्वहन प्रदेश एवं पर्यटन के हित में करूंगा। तत्पश्चात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वर्चुअली कार्यक्रम से जुड़े और उन्होंने नवनियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को आशीर्वाद प्रदान किया और पर्यटन को लेकर कहा छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, विशेषकर राम वन गमन पथ को लेकर सरकार संवेदनशील है और पर्यटन विभाग पूरी तन्मयता से इस कार्य को करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह देश के अन्य छोटे छोटे प्रदेश आज पर्यटन के नाम से जाने जाते हैं आने वाले समय में देश के नक्शे में छत्तीसगढ़ राज्य का भी पर्यटन में स्थान होगा। बस्तर, सरगुजा, कोरबा की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री जी अनेक स्थानों का वर्णन किया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने उम्मीद की कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में नवनियुक्त पर्यटन मंडल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य छत्तीसगढ़ राज्य को पर्यटन में आगे ले जाने का काम करेंगे। कार्यक्रम को राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, कृषि आयोग के सुरेंद्र शर्मा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष विधायक धर्मजीत सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर, गौरेला पेंड्रा एवं मुंगेली से अटल श्रीवास्तव के प्रशंसक एवं समर्थक पहुंचे थे। वहीं राजनांदगांव और बस्तर से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे थे। अटल श्रीवास्तव के रायपुर प्रवेश करते हैं सैकड़ों काफिले के वाहन का स्वागत रायपुर में युवा कांग्रेस एनएसयूआई एवं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत सत्कार जगह-जगह करते हुए पदभार ग्रहण स्थल पर सभी पदाधिकारी पहुंचे। नवनियुक्त अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने पदभार ग्रहण समारोह में पहुंचे रायपुर एवं प्रदेश के सभी नेताओं का हृदय से आभार प्रकट किया, वहीं बिलासपुर से आए महापौर रामशरण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, जिला सहकारी बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष प्रमोद नायक सहित सभी कांग्रेस पदाधिकारियों का भी उन्होंने आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन परिवार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा किया गया, कार्यक्रम के दौरान गीत संगीत एवं भजन प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रोटोकाल का पालन करते हुए दर्शक उपस्थित थे। कार्यकम में प्रमुख रूप से अभयनारायण राय, अकबर खान, सिधांशु मिश्रा, धर्मेश शर्मा, देवेंद्र सिंह, समीर अहमद, सोनू शर्मा, भावेश शुक्ला, कन्हैया महावर, पंकज तिवारी, संदीप शुक्ला, राजेन्द्र शुक्ला, तैयब हुसैन, जावेद मेमन आदि उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post यातायात पुलिस की नशे की हालत एवं तेज गति से ट्रक चलाने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही
Next post नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
error: Content is protected !!