May 12, 2024

केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह को जनता को बताना चाहिए मंत्री बनने के बाद छत्तीसगढ़ में उनका क्या योगदान?

रायपुर. केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह को जनता के सामने अपनी उपलब्धियों को रखना चाहिए कि उनके मंत्री बनने के बाद छत्तीसगढ़ के प्रति उनका क्या योगदान रहा है? रेणुका सिंह ने छत्तीसगढ़ के किसानों श्रमिकों छोटे व्यापारियों युवाओं माता बहनों की हक की बात कब मोदी सरकार के सामने दमदारी से रखे हैं? मोदी सरकार के द्वारा किसानों को धान की कीमत 2500 रु. प्रति क्विंटल देने में नियम शर्ते लगाई गई सेंट्रल पूल में चावल नहीं लेने की धमकियां दी गई तब रेणुका सिंह ने क्या किया? पेट्रोल डीजल, रसोई गैस के बढ़ते दाम से पीड़ित जनता को राहत दिलाने क्या प्रयास किये? नक्सल प्रभावित क्षेत्र की जनता की सुरक्षा के लिये तैनात केन्द्रीय बल पर होने वाले खर्च की राशि 11 हजार करोड़ रू. राज्य सरकार के हिस्से से काट लिया गया उसे दिलाने क्या प्रयास किये? केन्द्र सरकार के द्वारा आंकाक्षी जिलो के मिलने वाले फंड को रोक दिया गया है उसे कब दिलायेंगे? प्रधानमंत्री श्रमिक कल्याण योजना से छत्तीसगढ़ को बाहर किया गया तब रेणुका सिंह ने क्या किया? छत्तीसगढ़ के जीएसटी की हिस्से की राशि और जीएसटी क्षतिपूर्ति की राशि के साथ अन्य मदों के पैसे को केंद्र सरकार के द्वारा समय पर नहीं दिया गया तब रेणुका सिंह ने क्या प्रयास किये?मोदी सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ गरीबों के पीएम आवास आवंटन को निरस्त किया गया तो रेणुका सिंह ने विरोध क्यों नहीं किया? राज्य सरकार के द्वारा धान से एथेनाल बनाने की अनुमति मांगी गई लेकिन केंद्र सरकार के द्वारा अब तक अनुमति नहीं दी गई क्या रेणुका सिंह ने अनुमति दिलाने कोई प्रयास किए हैं?

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह राज्य सरकार के ऊपर झूठे और मनगढ़ंत आरोप लगाकर अपनी नाकामी को पर्दा करते हैं सच्चाई यह है कि केंद्रीय मंत्री बनने के बाद रेणुका सिंह का छत्तीसगढ़ के प्रति योगदान शून्य हैं। कोरोना संकट काल के दौरान आम जनता की सेवा में लगे अधिकारियों को धमकाने चमकाने और कोठी में बंद कर बेल्ट से पीटने की धमकी देने वाली रेणुका सिंह ने जनता को किसी प्रकार मदद नहीं की है ।आज भी रेणुका सिंह आकांक्षी जिला में दौरा करने के बाद यह बताने के स्थिति में नहीं है कि उन्होंने जिला का जो दौरा किया है उस जिला के लिए अपने विभाग की ओर से कोई आर्थिक मदद या योजना की घोषणा की हो।सिवाय खानापूर्ति के इनके दौरे से कोई लाभ आकांक्षी जिलों की जनता को नहीं मिला है। आकांक्षी जिलों के बेहतरी के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार उनके कानूनी अधिकार सहित मूलभूत जरूरतों को प्रथमिकता से पूरा कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post क्या पुरंदेश्वरी से मोदी शाह ने कहलवाया था कि थूक देंगे तो बह जायेंगे : कांग्रेस
Next post जीएनएम नर्सिंग कॉलेज का मामला : छात्र-छात्राओं पर दोबारा फीस जमा करने बनाया जा रहा है दबाव
error: Content is protected !!