May 12, 2024

VIDEO : बिल्हा के गांव देवकिरारी में चाट गुपचुप खाने से 24 बच्चे फूड पॉयजनिंग के शिकार, एक की मौत

बिलासपुर. बिल्हा के देवकिरारी ग्राम में दोपहर को एक गुपचुप वाले से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने गुपचुप खरीद कर खा लिया। इसके बाद शाम को अचानक गुपचुप खाने वाले 25 से अधिक लोगों को उलटी होने लगी।सभी पीड़ितों को आनन-फानन में इलाज के लिए बिल्हा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां सभी का इलाज शुरू किया गया। पर तब तक 2 बच्चों की हालत बिगड़ने लगी। दोनों बच्चों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें सोमवार को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान एक 9 वर्ष की बच्ची मीनाक्षी कोशले पिता चंद्रप्रकाश कोशले की मौत हो गई। वहीं उसकी बड़ी बहन साक्षी कोशले पिता चंद्रप्रकाश कोशले 11 वर्ष की हालत अभी भी गंभीर बनी हुईहै।

बच्ची की मौत की खबर परिजनों को मिलते ही उन्होंने अस्पताल परिसर में ही हंगामा मचाना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी होने पर आम आदमी पार्टी के जसबीर सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ रात को 11 बजे सिम्स पहुंचे और परिजनों को शांत रहने की समझाइस दी। आप नेता के समझाने के बाद परिजनों ने हंगामा मचाना बंद किया। वहीं परिजनों ने बताया की अभी भी 20 से अधिक महिला, पुरुष और बच्चे बिल्हा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती है। इसके अलावा दो बच्चों को गंभीर हालत में इलाज के लिए केयर एंड क्योर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। ग्रामीणों ने मामले की जांच की मांग की है।सीएमएचओ डॉक्टर प्रमोद महाजन ने बिल्हा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मरीजों और उनके परिजनों से चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति सारंगढ की कार्यकारिणी का गठन
Next post बच्चों के दांत और मसूड़ों को खराब कर देती हैं ये 5 चीजें, न करें गलती
error: Content is protected !!