May 4, 2024

VIDEO – जातिगत टिप्पणी का मामला : सड़क पर उतरी सर्व ब्राहम्ण समाज की महिलाएं


बिलासपुर/अनिश गंधर्व. सर्व ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने एक राय होकर राज्य सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री के पिता नंद कुमार बघेल द्वारा ब्राह्मण समाज पर किये गये टिप्पणी के खिलाफ जमकर हमला बोला। कलेक्टर कार्यालय पहुंची महिलाओं ने नंद कुमार बघेल के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट नारायण प्रसाद गवेल को ज्ञापन सौंपा है।

सोमवार साम साढ़े 4 बजे सर्व ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय पहुंची। नंद कुमार बघेल मुर्दाबाद और भूपेश तेरी तानाशाही नहीं चलेगी का नारा लगाते हुए कलेक्टोरेट मुख्य मार्ग में ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने जमकर हल्ला बोला। अपने ज्ञापन में समस्त ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने कहा है कि आज प्रदेश का विप्र समाज अपनी पीड़ा की अभिव्यक्ति कर रहा समय समय पर पूर्व में छत्तीसगढ़ राज्य की कांग्रेस सरकार गठन होने के बाद ही मुख्यमंत्री के पिता द्वारा ब्राह्मण समुदाय के ऊपर अपनी प्रतिशोध की भावना, अपनी निकृष्ट शब्दावली से सार्वजनिक अभिव्यक्त किया जा रहा है।

जोकि भारतीय दंड संहिता की धारा 153 का उल्लंघन है, भारतीय दंड संहिता की धारा 153 और 153ए के अनुसार कोई व्यक्ति अगर लिखित या मौखिक रूप से ऐसा बयान देता है जिससे साम्प्रदायिक दंगा या तनाव फैलता है या समुदायों के बीच शत्रुता पनपती है तो उसे गिरफ्तार किया जा सकता है।


राज्य की स्थापना में ब्राह्मण समाज का भी योगदान रहा है, आज भी महत्वपूर्ण पदों पर ब्राह्मण समाज के शिक्षित लोग कार्यरत हैं। मुख्यमंत्री के पिता द्वारा लगातार की जा रही अशोभनीय एवं जातिगत टिप्पणियों से पूरा विप्र समाज आहत हो रहा है। मामले को संज्ञान में लेते हुए नंद कुमार बघेल पर उचित कार्यवाही की जाये। सर्व ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने कहा कि अगर हमारी मांगों को अमल नहीं लाया गया तो सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post दो हजार तेइस में कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार रहे कार्यकर्ता : विष्णु देव साय
Next post सिवरेज का दंश : धंस रही है शहर की सड़कें, सरकार बदल गई लेकिन स्थिति जस की तस
error: Content is protected !!