May 12, 2024

VIDEO – कांग्रेस पार्टी ने आदिवासियों को हमेशा धोखा दिया : बांधी

बिलासपुर/अनिश गंधर्व. कांग्रेस पार्टी ने हमेशा आदिवासियों को धोखा दिया है। मनमोहन सिंह की केन्द्र में जब सरकार थी तब एक बार भी आदिवासियों को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने के लिये पहल नहीं किया और अब जब केन्द्र में बैठी भाजपा की मोदी सरकार ने 12 जन जातियों को अनुसूचित जनजाति में शामिल किया है तो उसका पूरा श्रेय कांग्रेसी लेना चाहते हैं। कांग्रेस केवल आदिवासियों को वोट बैंक बनाकर लाभ लेना चाहती है। उक्त बातें मस्तूरी विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने आज भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने 12 जनजातियों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिया है। अब ये आदिवासी आरक्षण का लाभ उठा पाएंगे। कांग्रेस शासन काल में छोटी-छोटी समस्या बताकर उन्हें लाभ से वंचित रखा गया, उनका शोषण किया गया। आदिवासियों को वोट बैंक बनाकर कांग्रेसी राजनीति करते रहे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर आरोप लगाते हुए डॉ. बांधी ने कहा कि भूपेश बघेल प्रधानमंत्री को केवल चिट्ठी लिखते रहे। वे कभी भी आदिवासियों लाभ दिलाने अनुसूचित जनजाति वर्ग में शामिल करने प्रधानमंत्री चर्चा करने नहीं गये। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, सांसद अरुण राव, स्व. दिलीप सिंह जूदेव, विष्णुदेव साय, नंदकुमार साय, महेश गागडा आदि भाजपा नेताओं ने आदिवासियों को लाभ दिलाने के लिये हमेशा काम करते रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने 55 साल के कार्यकाल में आदिवासियों को आगे बढऩे नहीं दिया। केन्द्र में जब प्रधानमंत्री मोदी की सरकार बनी तो 2020-2021 में भूपेश बघेल द्वारा पत्राचार का क्रम शुरू किया गया। केन्द्र से जब 12 जनजातियों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा मिला तो इसका श्रेय भूपेश बघेल ले रहे हैं, जो सरासर गलत है। उन्होंने यह भी कहा कि जिसका जनाधार घटता है वे हमेशा श्रेय लेने की होड़ में रहता है। भारतीय जनता पार्टी शुरू से आदिवासियों को अपने साथ में लेकर चल रही है और आगे भी चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post सूचना का अधिकार अधिनियम सरकार के कार्यो को पारदर्शी बनाता है : राउत
Next post पूर्व रमन सरकार में अपराधियों का बोलबाला था अब कानून जनता की हिफाजत कर रहा है : कांग्रेस
error: Content is protected !!