April 28, 2024

VIDEO : कांग्रेसियों ने की उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, कलेक्टोरेट में सौंपा ज्ञापन

योगी आदित्यनाथ के छ.ग. प्रवेश पर रोक लगाने की करेंगे मांग-विजय पाण्डेय

बिलासपुर/अनिश गंधर्व. उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खिरी में आंदोलन में बैठे किसानों को मंत्री के बेटे ने बर्बरता पूर्वक वाहन चालते रौंद दिया। इस हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा किसानों की मौत हो गई है। पीडित किसानों से मिलने जा रही कांग्रेस की राष्ट्रीय नेत्री प्रियंकागांधी वाड्रा के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा जो बर्ताव किया गया, उन्हें हिरासत में लिया गया। इसके विरोध में देशभर में कांग्रेसी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी एयरपोर्ट पर रोक लिया गया उन्हें जाने नहीं दिया गया । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के तत्वाधन में देश भर में मोदी सरकार के खिलाफ जिलाध्यक्षों को ज्ञापन सौंपा गया है। उत्तर प्रदेश में चल रहे तानाशाही और गुण्डागर्दी की शिकायत करते हुए कांग्रेसियों ने उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करते हुए कलेक्टर कार्यालय में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है।

नवनियुक्त शहर अध्यक्ष विजय पाण्डेय ने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में हमारे राष्ट्रीय नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ जो दुव्र्यवहार किया गया है उसके विरोध में आज हम सारे कांग्रेसी राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपने आये हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लखनऊ ऐयरपोर्ट में रोक दिया गया, उन्हें लखीमपुर खिरी जाने नहीं दिया गया। आगामी समय जब भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का छत्तीसगढ़ आगमन की तैयारी होगी तो हम हमारी सरकार से मांग करेंगे और योगी आदित्यनाथ को प्रदेश में आने नहीं देंगे। आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेसी कमेटी, जिला कांग्रेस कमेटी तथा समस्त कांग्रेसी आंदोलन में भाग लेंगे और उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करेंगे। किसानों पर हो रहे अत्याचार का विरोध प्रियंका गांधी, राहुल गांधी द्वारा किया जा रहा है। मोदी सरकार किसान विरोधी सरकार है किसानों के आंदोलन खत्म करने पूरे बल का प्रयोग कर रही है।

ज्ञापन सौंपने आये विधायक शैलेश पाण्डेय ने कहा कि देश में काले कानून लाये जा रहे, किसानों के ऊपर अत्याचार किया जा रहा है, उनको गाडिय़ों से रौंद जा रहा है। हमारी राष्ट्रीय नेता प्रियंका गांधी जिनकी दादी को छत्तीस गोलियां मार दी गई ऐसे राष्ट्रीय नेता के परिवार राजीव गांधी जिनको बम से उड़ा दिया गया, ऐसे परिवार की बेटी किसानों के साथ न्याय करने जा रही है तो उनको मोदी सरकार के द्वारा जो योगी सरकार बनाई है वहां पर उनको गिरफ्तार कर लिया गया।


उनकों मिलने नहीं दिया गया। इसका विरोध करने के लिये आज हम बिलासपुर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पाण्डेय के नेतृत्व में सभी वरिष्ठ कांग्रेसजन महामहिम राष्ट्रपति से मांग करने आये कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाये। कांग्रेस भवन में दोपहर दो बजे समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ता व पदाधिकारी एकत्र हुए इसके बाद दोपहर साढ़े तीन बजे कलेक्टर कार्यालय ज्ञापन सौंपने पहुंचे।

इस अवसर पर विधायक शैलश पाण्डेय, महापौर रामशरण यादव, सभापति शेख नजीरूद्दीन, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, विधायक रश्मि सिंह, अशोक अग्रवाल, वाणीराव, रविन्द्र सिंह, अनिल टाह, अभयनारायण राय, बृजेश साहू, कांग्रेसी पार्षद व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post षडयंत्रपूर्वक हत्या करने वाले 4 आरोपियों को सश्रम आजीवन कारावास
Next post विजय कुमार सिन्हा का ओंकारेश्वर पावर स्टेशन में दो दिवसीय दौरा
error: Content is protected !!