May 11, 2024

VIDEO : 24 अगस्त को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवास का करेंगे घेराव

बिलासपुर. भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आज बेरोजगारी भत्ता, बेरोजगारों को रोजगार देने की मांग करते हुए नेहरू चौक में जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौपा गया। इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा कि 24 अगस्त को प्रदेश के सभी जिलों में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता रायपुर पहुॅचकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास का घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता छत्तीसगढ़ के युवाओं की आजाज को बुलंद करेंगे। वृहद स्तर पर आयोजित इस धरना प्रदर्शन में प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। श्री बांधी ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी कहते है हमारा लक्ष्य राष्ट्र को मजबूत बनाने का है। इसका तात्पर्य यह है कि हमारे देश के युवाओें को रोजगार उपलब्ध करा कर उन्हें उनके पैरो में खड़ा करने का है। इसके लिए हमारे प्रधानमंत्री जी ने स्कील इंडिया जैसी अनेक योजनाएं प्रारंभ की है। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार ने युवाओं, बेरोजगारों, दैनिक वेतन भोगियों, अनियमित, संविदा आदि सभी कर्मचारियों, किसानों, अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ छलावा किया है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में लोगों से झूठे वायदे कर इस पर आज तक अमल नहीं किया गया। उन्हें सत्ता पर काबिज हुए साढ़े तीन वर्ष हो गये, लेकिन अपनी घोषणा पत्र पर आज तक अमल नहीं किया। अब लोग भूपेश बघेल की किसी भी घोषणा पर विश्वास नहीं करते और उन्हें मीठलबरा कका कहने लगे है।

सभा को संबोधित करते हुए बेलतरा क्षेत्र के विधायक रजनीश सिंह ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार की हरकतों से आज हर वर्ग नाराज है। इस सरकार ने लोगों की खुशिया छीन ली है। किसान, मजदूर, व्यापारी, अधिकारी, कर्मचारी, गांवों की माताओं और बहनों सभी वर्गो को ठगा गया है। सरकार की इतनी दयनीय स्थिति है कि विधानसभा में रोजगार कार्यालय में दर्ज बेरोजगारो की संख्या भी नहीं बता पाते। छत्तीसगढ़ एनजीओ द्वारा किए गए सर्वे में 5 लाख बेरोजगारों की संख्या बतायी जाती है। छत्तीसगढ़ सरकार 11 हजार लोगो को रोजगार देने का दावा किया जो ऊंट के मुॅह में जीरा के समान है। सरकार इस प्रकार अपनी पोल खुलते देख सरकार ने सभी होर्डिंग्स को हटा लिये।

राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय ने आज युवाओं में जोर शोर से ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के हमारे कार्यकर्ता आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार बनाने में अपनी महत्वपूर्ण दायित्व निभायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 18 लाख बेरोजगार है जिन पर बेरोजगारी भत्ते के रूप में छत्तीसगढ़ सरकार पर प्रत्येक बेरोजगार के हिसाब से 1.25 लाख रूपये के देनदारी बनती है। श्रीमती पाण्डेय ने कहा कहा कि आज कल गांवों में लोगों ने अपने बच्चों का नाम पप्पू रखना बंद कर दिया है।

भाजयुमो के जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ने युवाओं को आव्हान करते हुए बेरोजगारों के लिए संघर्ष करने और बेरोजगारी भत्ता की मांग को लेकर 24 अप्रैल को रायपुर में आयोजित आंदोलन को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने जनता कांग्रेस सरकार के छलावे से त्रस्त हो गई है और कहने लगी है कि अवसर आने पर इन्हें सबक सिखाया जावेगा। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री मोहित जायसवाल, जिला प्रभारी दीपक सिंह, जिला युवा मोर्चा प्रभारी सुमित प्रताप, जिला महामंत्री सौरभ कौशिक ने सभा को संबोधित करते हुए सत्त संघर्षरत रहने का आव्हान किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, घनश्याम कौशिक, रामू साहू, जयश्री चौकसे, चंद्रप्रकाश सूर्या, लखन पैकरा, पल्लव धर, सुनीता मानिकपुरी, तिलक देवांगन, चंदु मिश्रा, अजीत सिंह भोगल, राज्यवर्धन कौशिक, महाराज सिंह नायक, राजेश सिंह, विजय ताम्रकार, रंगा नादम, कमल जैन, कोमल सिंह, मनीष अग्रवाल, प्रवीण सेन, अनिल पाण्डेय, अनमोल झा, केतन सिंह, रितेश अग्रवाल, नीतिन पटेल, राहुल सराफ, अभिषेक चौबे, सिद्धार्थ शुक्ला, रौशन सिंह, टीका साहू, नीलकमल मिश्रा, नरेन्द्र नायक, चंद्रदीप साहू, ज्ञानेन्द्र कश्यप, विवेक ताम्रकार, महर्षि बाजपेयी, वैभव गुप्ता, आशीष तिवारी, मुकेश राव, नितिन छाबड़ा, मोनू रजक, लव दीक्षित, अरविंद साहू, तुषार चंद्राकर, अजय यादव, विश्वजीत ताम्रकार, आशीष मिश्रा, अंचल दुबे, आदित्य तिवारी, रोहित मिश्रा, राहुल सिंह, वैभव जायसवाल, इंशु गुप्ता, नरेन्द्र यादव, नीरज यादव, राजेश सूर्यवंशी, छत्रपाल सिंह, अमित तिवारी, कुंदन दीवान, अनुभव शुक्ला, अल्पेश द्विवेदी, नवीन उभरानी, सचिन सोनी, कुशल पाण्डेय, प्रदीप कौशिक, गायत्री साहू, देवेश खत्री, संस्कार सोनी, अभिषेक साव, ओंकार पटेल, आयुष मेहता तनुज वोहरा, गंगा साहू, गौरी गुप्ता, यश गौरहा सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर ड्राई डे घोषित करने पर महापौर यादव ने सीएम बघेल का जताया आभार
Next post टूटे तार को जोड़ने पानी में तैरकर पहुंचे विद्युतकर्मी, दिखाया साहस
error: Content is protected !!