April 27, 2024

विष्णुदेव एक पत्र मोदी जी को भी लिखें : मोहन मरकाम

रायपुर. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी को लिखे पत्र पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि वास्तव में जनहित की चिंता होती तो 1 पत्र देश के प्रधानमंत्री को भी लिखकर नरेंद्र मोदी को वादे याद दिलाते। महंगाई कम करने का वादा, अच्छा दिन लाने का वादा, 2 करोड़ प्रति वर्ष रोजगार देने का वादा, 15 लाख सबके खाते में आने का वादा इन सब पर भी विष्णु देव साय मोदी को पत्र लिखने का साहस दिखाते। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि विष्णुदेव साय से छत्तीसगढ़ की जनता को अपेक्षा थी कि एक पत्र वे केंद्र को लिखकर आग्रह करेंगे कि छत्तीसगढ़ से उसना चावल नहीं लेने का जो निर्णय केंद्र ने लिया है उस पर वे रोक लगायेंगे, उन्होने नहीं लिखा। छत्तीसगढ़ के लोगों को अपेक्षा थी कि विष्णुदेव साय मोदी से मांग करेंगे कि छत्तीसगढ़ की सरकार इस वर्ष 105 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने वाली है इसलिये पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष बारदाना आपूर्ति में केंद्र बाधा न पैदा करें। छत्तीसगढ़ का बकाया 30 हजार करोड़ रू. जो केंद्र नहीं दे रहा छत्तीसगढ़ की जनता के हित में उसे तत्काल दिया जाये। विष्णुदेव साय जनहित के मुद्दों पर केंद्र से मांग करने के बजाय विपक्षी दल के नेताओं को पत्र लिखकर कोरी राजनीति कर रहे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा ने 2013 की घोषणा पत्र में कहा था कि 2100 समर्थन मूल्य देंगे नहीं दिया। भाजपा ने कहा था कि 5 साल तक 300 बोनस देंगे नहीं दिया। भाजपा ने कहा था एक-एक दाना धान का खरीदेंगे नहीं ख़रीदा। भाजपा ने कहा था 5 हॉर्स पावर पंपों को मुफ्त बिजली देंगे नहीं दिए। भाजपा ने कहा था स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशें लागू करेंगे नही किये। किसानों को फसल की लागत डेढ़ गुना जोड़कर दाम देंगे नहीं दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस के सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ किये, किसानों को 2500 रूपये धान का दाम देने का काम कांग्रेस ने किया है। महिला स्व-सहायता समूह का 13 करोड़ कर्ज माफ कांग्रेस के सरकार ने किया है। महिला सशक्तिकरण को बढ़ाने का काम कांग्रेस सरकार ने किया है। गोधन न्याय योजना कांग्रेस सरकार ने लाया, वनोपज का सही लागत कांग्रेस सरकार दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post भाजपा राजनीति प्रेरित बात कर रही 1 दिसंबर धान खरीदी की आदर्श तारीख : कांग्रेस
Next post भाजपा राजनीति प्रेरित बात कर रही 1 दिसंबर धान खरीदी की आदर्श तारीख : कांग्रेस
error: Content is protected !!