लखनऊ अग्निकांड में जिम्मेदार कौन? मुख्यमंत्री योगी ने रद्द किए सारे प्रोग्राम

 

लखनऊ.   अलीगंज इलाके में एक तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत में लगी भीषण आग ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। इस दर्दनाक हादसे में 15 लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। मृतकों में बड़ी संख्या छात्रों की बताई जा रही है। हादसे के बाद राज्य सरकार और प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को हाथरस और आगरा के प्रस्तावित दौरे समेत अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए। इससे पहले वह अलीगढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान थे, लेकिन आग की सूचना मिलते ही तुरंत लखनऊ लौट आए। मुख्यमंत्री ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल भी जाना। उन्होंने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *