अश्लील फोटो भेजकर महिला ने व्यवसायी से वसूला 1 लाख 14 हजार रुपए

 

 

सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया

बिलासपुर.  महिला अपनी ही अश्लील फोटो भेजकर जमीन बिक्री का काम करने वाला व्यवसायी से अलग-अलग किस्तों में 1 लाख 14 हजार रुपए वसूल चुकी है। झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर बार-बार पैसे की मांग कर रही थी। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि अल्काएवेन्यू उसलापुर निवासी रविंद्र कुमार पिता हरि राम जमीन का काम करता है। कुछ साल पहले उनकी जान पहचान गणेश नगर सिरगिट्टी निवासी हासिनी बंजारे से हुई। दोनों आपस में फोन कॉल व व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से बातचीत करते थे। इस बीच महिला अपनी निर्वस्त्र फोटो शेयर करने लगी। 6 अक्टूबर 2025 से वह लगातार अपनी जरूरत को पूरा करवाने के लिए पैसे की मांग करने लगी। पीडि़त द्वारा पैसे देने से मना किया गया तो वह झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगी। इसके बाद पीडि़त ने हासिनी बंजारे को फोन पे के माध्यम से 46,940 रुपए अलग अलग किस्तों में भुगतान किया। एक बार अंजलि गेंदले नामक लडक़ी के नंबर पर 12 हजार रुपए देने के लिए दबाव बनाया। 24 मई 2026 को महिला ने झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 45 हजार रुपए नगद वसूली थी।

1 लाख 13 हजार 940 रुपए वसूल चुकी है महिला

15 जून को कन्हैया राजपूत के नाम वाला स्कैनर भेज कर 10 हजार रुपए ट्रांसफर करने बाध्य किया। 20 जून को हासिनी बंजारे धमकी भरे मैसेज व मरने की धमकी देकर 20 हजार रुपए की मांग की। अभी तक मोबाइल के माध्यम से 68 हजार 940 रुपए व नगद 45 हजार रुपए उगाही किया गया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *