आदर्श दुर्गोत्सव समिति का 50वां वर्ष: दुकालू यादव के भजन से गूंज उठा शहर
बिलासपुर। आदर्श दुर्गाेत्सव समिति द्वारा शानदार 50वां वर्ष मनाया जा रहा है। समिति द्वारा अरपा नदी के तट पर निर्माणाधीन रिवर व्यू रोड़ में भव्य पंडाल का निर्माण किया है। समिति के पदाधिकारियों ने बताया है कि शहर में पहली बार सबसे बड़ी मां दुर्गा की प्रतिमा बिठाई जा रही है। समिति द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। खाटू श्याम मंदिर निकाली गई शोभायात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। यहां प्रसिद्ध जसगीत गायक दुकालू यादव की टीम ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। देर रात तक लोग माता के भजनों में थिरकते रहे। जगराता स्थल में भारी संख्या में लोग एकत्र हुए। समिति द्वारा किए जा रहे इस आयोजन की पूरी राज्य में चर्चा हो रही है। शहर में पहली बार मां दुर्गा की 25 फीट मूर्ति का निर्माण किया जा रहा है। 100 से भी ज्यादा संख्या में कारीगर काम कर रहे हैं। समिति के अध्यक्ष जवाहर सराफ, वरिष्ठ पदाधिकारी महेश दुबे और निगम प्रशासन के सहयोग से गोंडपारा भव्य तैयारी की जा रही है।