February 24, 2026
कोटा पुलिस ने की क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग
बिलासपुर. जिले में लगातार घटित अपराधों एवं सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में दिनांक 23.02.2026 को थाना कोटा के नाका चौक में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से करने हेतु 30 से 35 वाहनों का सघन जांच किया गया है । जिसमें 04 वाहन चालकों के विरुद्ध शराब सेवन कर वाहन चलाते पाए जाने पर धारा 185 एम. वी. एक्ट की कार्यवाही एवं 02 वाहनों के विरुद्ध ओवरलोड कर वाहन चलाने, 01 एम. वी. एक्ट की तहत एवं 01 नाबालिक के वाहन चलाने पर एम.वी. एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है। तथा वाहन चेकिंग के समय अशांति फैलाने वाले 02 अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध 170/126,135(3) बी.एन.एस.एस. की कार्यवाही किया गया है।


