टायर में घुसकर समुद्री जहज से पं.बंगाल पहुंचे, वहां से बिलासपुर आ गए बांग्लादेशी
पंश्चिम बंगाल में फर्जी आधार कार्ड भी बनवा लिए, पुलिस ने 23 लोगों को हिरासत में लिया
बिलासपुर। समुद्री जहाज में रखे बड़े-बड़े टायरों के अंदर घुसकर बांग्लादेशी पंश्चिम बंगाल में घुसपैठ कर रहने लगे। वहां फर्जी तरीके से आधार कार्ड व अन्य पहचान पत्र भी बनवा लिए। फिर पं. बगाल से बिलासपुर आ गए। यहां कई सालों से रहने लगे। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर 23 संदिग्ध बांग्लादेशी युवकों की पहचान की गई है। सभी को हिरासत में लिया गया है। राज्य शासन द्वारा प्रदेश में अवैध अप्रवासियों, घुसपैठियों (बांग्लादेश) व बिना वैध दस्तावेजों के अनधिकृत रूप से निवास करने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। घुसपैठियों को वापस भेजे जाने के संबंध में निर्देश प्राप्त होने के पश्चात् बिलासपुर पुलिस द्वारा विशेष अभियान प्रारंभ किया गया। एसएसपी रजनेश सिंह के रजनेश सिंह द्वारा तत्काल एएसपी रश्मिता कौर चावला के नेतृत्व में 7 निरीक्षकों सहित विशेष टास्क फोर्स का गठन किया गया। सभी थाना प्रभारियों को अवैध घुसपैठियों व बिना वैध दस्तावेजों के निवासरत संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान व सत्यापन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके पश्चात जिले में सघन चेकिंग व जांच अभियान चलाया गया।
पश्चिम बंगाल जाकर सत्यापन किया
विशेष टास्क फोर्स द्वारा बिलासपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार छापामार कार्रवाई व जांच करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी एकत्र की गई। जांच के दौरान बड़ी संख्या में ऐसे व्यक्ति पाए गए जिनके संबंध में उनके मूल निवास व पहचान से संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन आवश्यक पाया गया। संबंधित दस्तावेजों की प्रमाणिकता की जांच हेतु संबंधित जिलों के पुलिस अधिकारियों से भी संपर्क किया गया।
स्थानीय पुलिस प्रशासन ने की मदद
विशेष टीम द्वारा पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद व जंगीपुर क्षेत्र में जाकर वहां के पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की गई। बिलासपुर में निवासरत संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी व दस्तावेज साझा किए गए। संबंधित पुलिस अधिकारियों द्वारा आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया। विशेष टीम द्वारा मुर्शिदाबाद व जंगीपुर के अतिरिक्त संबंधित थाना क्षेत्रों में जाकर पुलिस अधिकारियों से जानकारी एकत्र की गई।


