खराब मौसम एवं रेड अलर्ट के कारण 29 अक्टूबर का रोजगार मेला स्थगित

 

बिलासपुर.  खराब मौसम एवं रेड अलर्ट जारी होने के कारण 29 अक्टूबर को आयोजित होने वाला रोजगार मेला आगामी तिथि तक स्थगित कर दिया गया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोनी, बिलासपुर में यह मेला सवेरे 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होना था।

उपसंचालक रोजगार ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के निर्देशों के परिपालन में रोजगार मेले का आयोजन प्रस्तावित था। मौसम की स्थिति एवं जारी रेड अलर्ट को देखते हुए इसे स्थगित किया गया है। रोजगार मेले की नई तिथि की सूचना पृथक से दी जाएगी।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *