फीस वसूली सहित अन्य खामियों को लेकर NSUI का होली क्रॉस स्कूल में विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने किया गिरफ्तार


बिलासपुर. NSUI जिलाध्यक्ष (कार्य) रंजीत सिंह के नेतृत्व में परिजनों व सूत्रों से लगातार होली क्रॉस स्कूल के खिलाफ मिल रही फीस वसूली व नियमो की अवेहलना की शिकायतों के खिलाफ NSUI ने कड़ा प्रदर्शन किया.  NSUI के प्रदर्शन से स्कूल प्रशासन सकते में आ गया और अपनी जवाबदेही से पीछे हटने लग गया. NSUI कार्य जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह ने कहा की हम होली क्रॉस प्रबंधन के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों के निवारण के लिए अपनी 4 सूत्रीय मांगो को लेकर यहाँ प्रदर्शन कर  रहे हैं,  हमारी मांग हैं के 1-स्कूल प्रबंधन हमे कक्षा 01 से कक्षा 10 तक सम्पूर्ण फीस स्ट्रक्चर दे,  2- कक्षा 01 से कक्षा 05 तक  स्कूल प्रबंधन नियमानुसार CBSE किताबो से  पढ़ाई नहीं करवा रहा हैं,  हमे कक्षा 01 से कक्षा 05 तक की पुस्तके दी जाए, 3- कक्षा 06 से कक्षा 08 तक केवल गणित की पढ़ाई ही NCERT से करवाई जारी हैं बाकि दूसरे विषयों की पढ़ाई दूसरे पब्लिकेशन से करवाई जारी हैं, यदि ऐसा नही हैं तो स्कूल प्रशासन इस बात को सिद्ध करें एवं 4-स्कूल प्रशासन अपनी CBSE सम्बद्धता का प्रमाण पत्र दिखाए. NSUI जिलाध्यक्ष (कार्य) रंजीत सिंह ने कहा यदि स्कूल प्रबंधन हमे हमारे सवालों का जवाब नहीं देता तो हम उग्र आंदोलन करेंगे. इस प्रदर्शन पे जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह,  बिलासपुर विधानसभा अध्यक्ष विकास सिंह ठाकुर, बेलतरा विधानसभा अध्यक्ष मयंक सिंह गौतम, विक्की यादव,ऋषभ गंगोत्री,प्रतीक सिंह राजपूत, ऐजाज हैदर, विकास मधुकर, सिद्धार्थ तिवारी,साहिल मधुकर, लक्की सोनकरसंदीप पाटले, अंकुश राय, विशाल भरगाओ,सरताज अली, लक्की सोनवानी,अंकित सोनकर,सत्य प्रकाश बंजारे, वसीम अली,मौजूद थे।पुलिस प्रशासन csp निमेश बरैया द्वारा nsui कार्य जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह, nsui बिलासपुर विधानसभा अध्यक्ष विकास सिंह, बेलतरा अध्यक्ष मयंक गौतम, एजाज हैदर अन्य की गिरफ्तारी की गई।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!