बीजेपी नेता ने वृद्धा की 23 लाख व पांच एकड़ जमीन पर किया कब्जा

 

ईच्छा मृत्यु मांगी तब लिखी रिपोर्ट

आईजी के आदेश पर कोटा पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

बिलासपुर। बीजेपी नेता ने अपने रिश्तेदार की 58 वर्षीय वृद्धा को बैंक में केवाईसी करवाने का झांसा देकर उसके खाते से 23 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिया। फिर धान बेचने के लिए पंजीयन करवाने के बहाने तहसील कार्यालय लेजाकर कागजों में हस्ताक्षर करवाकर पांच एकड़ जमीन को अपने नाम पर रजिस्ट्री करवा ली। साथ ही महिला के तीन वाहनों को भी अपने नाम पर करवा लिया। इस मामले में पुलिस रिपोर्ट नहीं लिख रही थी, परेशान होकर उन्होंने आईजी से ईच्छा मृत्यु मांगी। आईजी के आदेश पर कोटा पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।

कोटा पुलिस ने बताया कि बेलगहना चौकी के कृष्णा नगर निवासी बालकुंवर बसोर पति स्व. गंगाराम बसोर (85) घर पर ही रहकर झव्वहा टुकनी खरीद कर बेचती है। उनके पति कीमृत्यू 26 साल पहले हो चुकी है। तीन पुत्र थे, व एक बेटी है, जिनमें तीनों पुत्रों की मौत हो चुकी है। बेटी जीवित है जो पीडि़ता का देख रेख करती है। बालकुंवर के ग्रामीण बैंक खाते में 23 लाख रुपऐ जमा था। महिला के रिश्तेदार केंदा निवासी फगुन प्रसाद प्रजापति 14 दिसंबर को 2021 को पीडि़ता के घर में आकर बोला कि ग्रामीण बैंक वाले केवाईसी के लिए बुलाया है। आरोपी फागुन की बात मानकर वह बैंक चले गए। बैंक पहुंचने के बाद केवाईसी का काम पूरा कराना है कहकर कुछ कागजों अंगुठा लगवाकर बैंक में जमा कर दिया और बोला कि आपका काम हो गया है। इसके बाद पीडि़ता को वापस घर छोड़ दिया।

आरोपी ने 12 सितंबर 2022 को धान पंजीयन वाली कुछ काम बचा है बोलकर फिर से महिला को तहसील कार्यालय कोटा ले गया था। वहां कागजों में अंगूठा लगवाकर तहसील में जमा कर दिया। महिला की लूफा स्थित जमीन (खेत) खसरा नंबर 991/2 रकबा 1.94 एकड़, खसरा नंबर 763 रकबा 4.40 एकड़ कुल खसरा 2 कुल रकबा 6.34 एकड़ फगुन प्रजापति अपने नाम पर रजिस्ट्री करवा ली थी।

 

साल 2023 में दांत व पेट मे दर्द होने के कारण पीडि़ता इलाज के लिए पैसा निकालने बैंक गई। ग्रामीण बैंक के कर्मचारी ने बताया कि खाते में सिर्फ डेढ़ लाख रूपये है। 23 लाख रूपये फगुन प्रजापति का खाता ट्रान्सफर हुआ है। 14 दिसंबर 2021 को केवाईसी कराने का झांसा देकर आरोपी फगुन ने अपने खाते में पैसा ट्रांसफर करवा लिया था।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!