May 6, 2024

बृजमोहन के बयान से साफ भाजपा को खैरागढ़ का जिला बनने पर आपत्ति : कांग्रेस

रायपुर. भाजपा के नेता बृजमोहन अग्रवाल द्वारा खैरागढ़ को जिला बनाये जाने को आचार संहिता को उल्लंघन बताये जाने पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति व्यक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल के बयान से भाजपा का खैरागढ़ जिला विरोधी चेहरा खुलकर सामने आ गया। भारतीय जनता पार्टी नहीं चाहती कि खैरागढ़, छुईखदान, गंडई जिला बने। इसीलिये भाजपा का हर छोटा बड़ा नेता जिला बनने की बात पर तिलमिला रहा है। चुनावी घोषणा पत्र बनाना हर राजनैतिक दल का विशेषाधिकार है। कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में जो वायदा किया है उसे पूरा करेगी। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपने जन घोषणा पत्र में जो वायदा किया था कांग्रेस की सरकार ने 90 प्रतिशत वायदों को मात्र सवा तीन साल में पूरा कर दिया है। खैरागढ़ की जनता को भरोसा है उपचुनाव में कांग्रेस ने वायदा किया है कि कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा के चुनाव जीतने के 24 घंटे के अंदर खैरागढ़, छुईखदान, गंडई जिला बना दिया जायेगा तो कांग्रेस पार्टी इस वायदे को जरूर पूरा करेगी।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि खैरागढ़ को लेकर भाजपा के पास कोई विजन नहीं है और न ही भाजपा की विश्वसनीयता बची है। कांग्रेस के घोषणा पत्र पर सवाल खड़ा करने वाले बृजमोहन अग्रवाल बतायें कि 15 साल सरकार रहने के दौरान उन्होंने खैरागढ़ के लिये क्या किया? भाजपा के पास भी खैरागढ़ को जिला बनाने का अवसर 15 साल तक था लेकिन भाजपा खैरागढ़ को जिला नहीं बनाया। भाजपा चाहती तो साल्हेवारा और जालबांधा को तहसील बना सकती थी भाजपा ने नहीं बनाया उनकी नीयत नहीं थी। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद 15 सालों तक भाजपा की सरकार रहने का नुकसान खैरागढ़ सहित छत्तीसगढ़ की जनता को उठाना पड़ा है। सत्ता के विकेंद्रीयकरण के जिन उद्देश्यों को लेकर नये राज्य का गठन हुआ भाजपा ने 15 साल तक उसी को रोके रखा। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद इसीलिये नये जिलों और तहसीलों का गठन किया जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि बृजमोहन को 2500 रू. में धान खरीदने पर भी आपत्ति हैं। उनका कहना है सरकार धान खरीद कर बाकी काम रोक रही है। भाजपा नहीं चाहती भूपेश सरकार किसानों का धान 2500 रू. में खरीदे। जबकि कांग्रेस सरकार धान खरीदी के साथ सभी वर्गो के उत्थान के लिये योजनायें बना रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बनते ही 2 घंटे के भीतर 20 लाख किसानों का कर्जा माफ किये, वैसे ही चुनाव जीतने के 24 घंटे के भीतर खैरागढ़ जिला बनेगा : यशोदा वर्मा
Next post देवव्रत सिंह के मृत्यु को भाजपा प्रवक्ता द्वारा सौभाग्य और मौका बताना भाजपा की घटिया मानसिकता : मोहन मरकाम
error: Content is protected !!