पुराना पॉवर हाउस से लालखदान ब्रीज तक धूल एवं अव्यवस्था का शिकार हो रहे नागरिक-अभयनारायण राय
पीडब्यूडी के अधिकारी एवं सड़क निर्माण ठेकेदार एवं तोरवा जोन नगर निगम के अधिकारियों की लपरवाही
बिलासपुर। पुराना पावर हाउस से लालखदान ओव्हर ब्रीज तक सड़क मरम्मत कार्य एवं नगर निगम के द्वारा जल मिशन योजना के पाईप डालने के लिए की गई खुदाई से आवागमन अव्यवस्थित एवं बाधित हो गया है एक साथ सड़क के दोनों तरफ कार्य प्रारंभ करने और कार्य को धीरे एवं अधूरा छोड़ने के कारण धूल मिट्टी से इलाका सारोबार हो गया है। सड़क निर्माण एवं नगर निगम के जल जीवन मिशन के पाईप लाईन के कार्य से हो रही अव्यवस्था को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभयनारायण राय ने कहा कि यदि जल्द ही सड़क निर्माण कर्ता ठेकेदार पीडब्ल्यूडी के एसडीओ नगर निगम के जोन के सक्षम अधिकारी मौके पर आकर बात नहीं करेंगे तो 48 घंटे के अंदर आंदोलन की रूप रेखा तैयार की जायेगी और चक्का जाम जैसे आंदोलन भी किया जावेगा। अभयनारायण राय ने बताया कि पिछले 72 घंटे से लगातार पॉवर हाउस से देवरीखुर्द चौक तक यातायात बाधित होता है। यातायात बाधित होने के समय मौके पर केवल तोरवा पुलिस एवं यातयात विभाग के सिपाही सहायता करते नजर आते है जिनके कारण यातायात बाधित हो रहा है लोक निर्माण विभाग के एसडीओ नगर निगम तोरवा जोन के सक्षम अधिकारी सड़क निर्माण के ठेकेदार कही नजर नहीं आते। अभयनारायण राय ने बताया कि मौखित रूप से अधिकारियों को सूचना दे दी गई है दो दिन के अंदर समस्या का हल नहीं निकला तो सड़क किनारे के व्यापारीगण एवं कालोनियों के निवासीगण के साथ आंदोलन किया जावेगा।


