उप मुख्यमंत्री अरुण साव से अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ के प्रतिनिधि मंडल की मुलाकात
बिलासपुर. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव से आज छत्तीसगढ़ शासकीय अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने उप मुख्यमंत्री की महती जवाबदारी मिलने पर श्री साव को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। प्रतिनिधि मंडल ने श्री साव जी को दिव्यांग कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया और ज्ञापन सौंपा। उप मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधि मंडल ने बेलतरा के नवनिर्वाचित विधायक श्री सुशांत शुक्ला से भी भेंट कर शुभकामनाएं दी। प्रतिनिधि मंडल में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री सीएम दीक्षित, महामंत्री डॉ.रवि पटेल,उप सचिव शिवकुमार भोई, कार्यकारिणी सदस्य श्री हीरामणि देवांगन, जिला अध्यक्ष अश्विनी पांडे, मस्तूरी ब्लॉक अध्यक्ष अमितेश टेंगवार व हेमलाल वर्मा शामिल थे।
More Stories
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से योग गुरु बाबा रामदेव ने सौजन्य मुलाकात की
रायपुर,मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से योग गुरु बाबा रामदेव ने आज मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य मुलाकात किया। इस अवसर...
कांग्रेस सरकार में बेरोजगारी दर 0.60 प्रतिशत था जो 1 साल में बढ़ा है
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार 1 साल में एक भी युवा...
इन्वेस्टर मीट के दावें केवल कागजी, सरकार की नीतियां स्थानीय उद्योगों के खिलाफ़ है
उद्योगों के अनुकूल माहौल देने में साय सरकार नाकाम, नए उद्योग लगे नहीं पुराने हो रहे हैं बंद रायपुर. छत्तीसगढ़...
अमेरिकी नागरिकता के लिए भारतीयों को बड़ी राहत, आदेश पर लगी रोक
चंडीगढ़: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ‘बर्थराइट सिटिजनशिप’ खत्म करने के आदेश पर अस्थायी रोक लगा दी गई है।...
कच्ची शराब का धंधा करने वाली महिला को कोनी पुलिस ने पकड़ा
बिलासपुर. पुलिस लगातार नशे के खिलाफ़ कार्यवाही कर रही है इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर ...
नामांकन पत्र जमा करने के तीसरे दिन एक भी नामांकन पत्र जमा नहीं किए गए
बिलासपुर. नाम निर्देशन पत्र जमा करने के तीसरे दिन आज किसी भी प्रत्याशी द्वारा नामांकन दाखिल नहीं किया गया। नाम...