May 5, 2024

डॉ. चरणदास महंत ने मजदूर दिवस पर श्रमवीरों को दी बधाई शुभकामनाएं

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने एक मई यानी अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर समस्त श्रमवीरों को बधाई शुभकामनाएं दी है। विस् अध्यक्ष डॉ महंत ने कहा कि, भारत एक विशाल गणतांत्रिक देश है और विश्व शक्ति का दर्जा इन्ही कामगारों के परिश्रम से संभव है। मजदूरों की उपलब्धियों का सम्मान करना, उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाना व बुलंद करना, मजदूर संगठन को मजबूत करना और उनके योगदान की चर्चा करना आदि कई उद्देश्य हैं। यह दिन दुनिया के मजदूरों और श्रमिक वर्ग को समर्पित है। आज मजदूरों की उपलब्धियों को और देश के विकास में उनके योगदान की प्रशंसा का दिन है। यह दिन मजदूरों के सम्मान, उनकी एकता और उनके हक के समर्थन में मनाया जाता है। इस मौके पर मजदूर संगठनों से जुड़े लोग रैली व सभाओं का आयोजन करते हैं और अपनी एकता और परिश्रम को याद करते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post नाबालिग को बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने के आरोपी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास
Next post चार वर्षों की खुली लूट में छ.ग. को कर्ज में डुबाने के बाद हेलिकाप्टर पॉलिटिक्स से जमीन तलाशने का नया दौर : अमर अग्रवाल
error: Content is protected !!