May 7, 2024

आदर्श पंजाबी महिला समिति की नई कार्यकारणी का गठन

बिलासपुर. इस नई कार्यकारणी में अध्यक्ष पम्मी गुम्बर,सचिव श्रद्धा खंडूजा, कोषाध्यक्ष रेशम कौर गंभीर, संस्थापिका शशि आहूजा सहित पदाधिकारी बनाए गए हैं  नई कार्यकारणी के गठन के अवसर पर कार्यक्रम की शुरुवात अरदास के साथ कि गई। इसके बाद कार्यक्रम में शामिल होने वाली सदस्यो के लिए हाउजी खेल का आयोजन भी किया गया। जिसमे विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार भी प्रदान किये गए। कार्यक्रम में पूर्व सदस्यो को भी सम्मानित करते हुए संस्था के लिए उनके द्वारा किये गए कार्यो के लिए सराहना की गई। आदर्श पंजाबी महिला समिति की नई कार्यकारणी के गठन को ग्रैंड वेलकम के रूप में मनाया गया। जहाँ रंगारंग के सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से समिति के सभी पदाधिकारियो को स्टेज पर लाया गया। जिसके बाद नवनियुक्त अध्यक्ष पम्मी गुम्बर को अध्यक्ष का ताज पहनाया गया। तो वही सचिव श्रद्धा खंडूजा,और कोषाध्यक्ष रेशम कौर गंभीर को भी ताज पहनाया गया। इस मौके पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियो ने संयुक्त रूप से केक भी काटा। इस मौके पर आदर्श पंजाबी महिला समिति की नवनियुक्त अध्यक्ष पम्मी गुम्बर ने कहा कि संस्था को आगे बढ़ाने में उनके द्वारा हरसंभव प्रयास किया जाएगा। वही सामाजिक कार्यो में भी संस्था हमेशा आगे रहेगी।इस अवसर पर समिति की संस्थापिका ने बताया कि 30 वर्ष पहले समिति की शुरुवात हुई थी जिसके बाद धीरे धीरे आज समिति में 300 सदस्य है जो निरंतर समिति से जुड़े हुए है। वही समिति हमेशा सामाजिक कार्यो में अपने दायित्वों का पूर्णता निर्वहन करेगी। वही समिति की सचिव और कोषाध्यक्ष ने भी समिति के विकास पर अपने सुझाव रखे। पम्मी गुम्बर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post आरके नगर पानी टंकी के पाइप को बदलने और चंदन आवास में नए बोर से तीन दिन में पानी सप्लाई के निर्देश
Next post सिम्स में जूनियर डॉक्टर से मारपीट करने वाला युवक गिरफ्तार
error: Content is protected !!