अफगानिस्तान में ‘तालिबान रिटर्न्स’ पर भारतीय नेता ने दी थी बधाई, ट्रोल होने पर डिलीट किया ट्वीट

नई दिल्ली. अफगानिस्तान (Afghanistan) में तालिबान (Taliban) की एंट्री से कोहराम मचा है. दुनिया के चार देशों ने तो तालिबानी राज को मंजूरी भी दे दी है. तालिबान के चाहने वाले भारत (India) में भी हैं. दरअसल भारत की पीस पार्टी (Peace Party) के प्रवक्ता शादाब चौहान ने अफगानिस्तान में सत्ता के हस्तांतरण पर तालिबान को ‘बधाई’ देकर सभी को चौंका दिया.
विवादित ट्वीट पर बवाल
शादाब चौधरी ने ट्वीट में लिखा कि सत्ता के ‘शांतिपूर्ण’ हस्तांतरण पर बधाई देता हूं. हालांकि बात निकली तो दूर तक गई. इंटरनेट पर ट्रोल होने के बाद शादाब ने अपना ट्वीट डिलीट करते हुए अपना पक्ष रखा. शादाब ने कहा, ‘मैंने तो ट्वीट के जरिये पड़ोसी देश में शांति की अपील की और भारत की प्रगति के लिए समर्थन मांगा. हम ऐसी सरकार चाहते हैं जो इंसानों में अंतर ना करे और मानवता के लिए काम करे. मुझे गलत समझा गया है.’ आप भी देखिये शादाब चौधरी का के उस ट्वीट का वो स्क्रीन शॉट जिसे डिलीट कर दिया गया है.
‘तालिबान के चाहने वाले और भी हैं’
हमारी सहयोगी वेबसाइट इंडिया टाइम्स डॉट कॉम में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक शादाब सफाई पेश करने के बावजूद ट्रोल होते रहे. कुछ लोगों ने उन्हें‘अफगानिस्तान जाने’ की सलाह दी है. वहीं बीजेपी ने शादाब के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते उसकी कड़ी निंदा की हैं. गौरतलब है कि इससे पहले, समाजवादी पार्टी के सांसद शफीक-रहमान बर्क ने ‘तालिबान’ को ‘स्वतंत्रता सेनानी’ करार दिया था.
Related Posts
Congress विधायकों ने CM अमरिंदर सिंह के खिलाफ खोला मोर्चा, बुलाई गई अहम बैठक
177 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड मामले में J&K के पूर्व मंत्री के घर ED का छापा

