मुंबई कॉमिक कॉन 2026 में राज कॉमिक्स और भारत आत्मन स्टूडियोज ने रचा नया इतिहास

भारत के भूले-बिसरे नायकों को अब कॉमिक्स की दुनिया में मिलेगी नई पहचान
मुंबई /अनिल बेदाग : भारतीय कॉमिक्स की दुनिया में एक नया अध्याय उस समय जुड़ गया जब मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित मुंबई कॉमिक कॉन 2026 में राज कॉमिक्स और भारत आत्मन स्टूडियोज ने दो ऐतिहासिक कॉमिक्स का भव्य लॉन्च किया। नागराज, सुपर कमांडो ध्रुव और डोगा जैसे लोकप्रिय सुपरहीरोज के लिए मशहूर राज कॉमिक्स ने इस बार इतिहास, राष्ट्रभक्ति और भारतीय सांस्कृतिक विरासत को कॉमिक्स के माध्यम से नई पीढ़ी तक पहुँचाने की अनोखी पहल की।
इस लॉन्च का सबसे बड़ा आकर्षण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चित्र वाला विशेष कॉमिक्स कवर रहा, जो क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्णा वर्मा के जीवन पर आधारित कहानी से जुड़ा है। राज कॉमिक्स के सह-संस्थापक संजय गुप्ता ने कहा, “हम केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि भारत के भूले-बिसरे नायकों और सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक माध्यमों से युवाओं तक पहुँचाना चाहते हैं।” वहीं प्रकाशक वासु गुप्ता ने इसे “भारतीय इतिहास और राष्ट्रभक्ति को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का सांस्कृतिक मिशन” बताया।
लेखक विष्णु शर्मा द्वारा लिखी गई इस श्रृंखला को कॉमिक्स प्रेमियों से शानदार प्रतिक्रिया मिली और यह पहल भारतीय कॉमिक्स जगत में एक नई क्रांति के रूप में देखी जा रही है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!