पुलिस द्वारा चलाया जा रहा वारंट तामील हेतु विशेष अभियान
अब तक कुल 948 वारंट किए जा चुके तामील
दीगर राज्यों से प्राप्त और अन्य राज्यों तथा जिलों से आरोपियों को गिरफ्तार कर की जा रही तामीली
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जारी रहेगा यह अभियान
बिलासपुर. चुनाव आयोग के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह (भापुसे) द्वारा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दीगर जिलों एवं राज्यों के वारंट तामील करने हेतु विशेष अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य आचार संहिता के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना, जिले में अपराधों की रोकथाम करना, असामाजिक तत्वों को हतोत्साहित करना एवं किसी भी अप्रिय स्थिति को निर्मित हिने से पहले रोकना है।
आचार संहिता लागू होने के पश्चात बिलासपुर पुलिस द्वारा अब तक कुल 948 स्थायी वारंटों की तामीली की जा चुकी है। जिसमें पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश से प्राप्त 11 वारंट तामील किए गए हैं। अन्य राज्यों से आरोपियों को गिरफ्तार कर 06 वारंट तामील किए गए हैं और दूसरे जिलों से आरोपियों को गिरफ्तार कर 07 वारंट तामील किए गए हैं।
आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने की दृष्टि से उक्त अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि जिले में शांति एवं सुरक्षा का वातावरण बना रहे।
More Stories
अमेरिकी नागरिकता के लिए भारतीयों को बड़ी राहत, आदेश पर लगी रोक
चंडीगढ़: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ‘बर्थराइट सिटिजनशिप’ खत्म करने के आदेश पर अस्थायी रोक लगा दी गई है।...
कच्ची शराब का धंधा करने वाली महिला को कोनी पुलिस ने पकड़ा
बिलासपुर. पुलिस लगातार नशे के खिलाफ़ कार्यवाही कर रही है इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर ...
नामांकन पत्र जमा करने के तीसरे दिन एक भी नामांकन पत्र जमा नहीं किए गए
बिलासपुर. नाम निर्देशन पत्र जमा करने के तीसरे दिन आज किसी भी प्रत्याशी द्वारा नामांकन दाखिल नहीं किया गया। नाम...
कलेक्टर ने की स्वास्थ्य विभाग के कामकाज की समीक्षा
फण्ड के बावजूद अस्पतालों की बुनियादी सुविधाओं के निर्माण में हो रहा विलंब, कलेक्टर ने जताई गहरी नाराज़गी तेजी से...
भाजपा सरकार के 13 माह के कुशासन से जनता ऊब चूंकी है. वंदना राजपूत
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार के 13 माह के कुशासन से जनता उब चुकी है।...
महापौर बिलासपुर हेतु कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास ने खरीदा
https://youtu.be/xsLmcMmLiVc बिलासपुर . महापौर चुनाव लड़ने हेतु कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी,...