May 4, 2024

स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम राजीव भवन में फहरायेंगे तिरंगा

रायपुर. स्वतंत्रता दिवस पर राजीव भवन और प्रदेश के सभी जिला प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय, जिला कांग्रेस एवं ब्लाक कांग्रेस मुख्यालयों में तिरंगा फहराया जायेगा। राजीव भवन रायपुर में 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सुबह 8.30 बजे ध्वजा-रोहण एवं झंडा वंदन करेंगें। इस अवसर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम कार्यकर्ताओं के नाम संदेश का वाचन करने के बाद अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे। इसके पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम 15 अगस्त रविवार को सुबह 7 बजे प्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा भगत सिंह चौक से राजीव भवन तक स्वतंत्रता मार्च में भाग लेंगे।
छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के कार्यालय में सुबह 7 बजे ध्वजारोहण होगा : छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के कार्यालय में सुबह 7 बजे ध्वजारोहण होगा। छत्तीसगढ़ पाठ्य निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी 15 अगस्त को सुबह 7 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के सामने स्थित निगम के कार्यालय में ध्वजारोहण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post थवाईत महिला समिति द्वारा नागपंचमी महोत्सव का आयोजन : समाज की महिला डाक्टर एवं नर्सों का किया सम्मान
Next post डॉ.चरणदास महंत ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर प्रदेशवासियों को दी बधाई शुभकामनाएं
error: Content is protected !!