October 21, 2026
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि, शहीद परिवारों का किया गया सम्मान
बिलासपुर. 2री वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल सकरी में आज पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश की रक्षा और आंतरिक सुरक्षा में अपने प्राणों का सर्वाेच्च बलिदान देने वाले पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में पुलिस बैंड की धुन के साथ भव्य परेड

