May 10, 2024

5 से 9 जनवरी तक होने वाले महिला हॉकी प्रतियोगिता को लेकर खेल विभाग ने प्राचार्य व खेल अधिकारियों की कराई बैठक

बिलासपुर. अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी में नव वर्ष का स्वागत किया गया। इस अवसर पर अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी की मेजबानी में 5 से 9 जनवरी के बीच होने वाली महिला हॉकी प्रतियोगिता के बारे में बैठक हुई। खेल विभाग के शारीरिक शिक्षा विभाग के डॉयरेक्टर ने बैठक आयोजित की। महिला हॉकी प्रतियोगिता स्व. बीआर यादव हॉकी स्टेडियम बहतराई में होनी है।  बैठक की अध्यक्षता  कुलपति आचार्य अरुण दिवाकर नाथ वाजपेयी ने किया। बैठक में हॉकी के जिलाध्यक्ष रोहित वाजपेयी, छत्तीसगढ़ हाकी महासंघ के सेक्रेटरी मनीष श्रीवास्तव मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए शारीरिक शिक्षा विभाग के संचालक सौमित्र तिवारी ने नव वर्ष की बधाई देते हुए पूर्व में आयोजित पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के संदर्भ में शानदार आयोजन के लिए सबको बधाई दी। 5 से 10 जनवरी तक आयोजित होने वाली महिला हॉकी प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी दिए। डॉयरेक्टर तिवारी ने बताया कि अखिल भारतीय खेल संघ द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों को पालन करते हुए इस आयोजन को कराने की बात कही। अध्यक्षीय उद्बोधन में  कुलपति अाचार्य वाजपेयी ने खेल के आयोजनों को समाजसेवी संस्थाओं से कैसे जोड़ा जा सकता है, उनकी इस आयोजनों में कैसी उनकी कैसी भूमिका हो सकती है और सफल आयोजन के लिए दर्शकों और उनका महत्वपूर्ण योगदान होना चाहिए, उक्त बिंदुओं को चिन्हांकित किया। हॉकी संघ तरफ से रोहित वाजपेयी ने बहुत महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारियों को साझा किया। जिससे कि यह आयोजन सफल हो सके और विश्वविद्यालय का नाम रोशन हो सके। कुलसचिव डॉ. सुधीर शर्मा  ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ध्यान देने और इन पर अमल करने की बात कही। डॉ. अजय सिंह जी ने ग्राउंड में ठहरने की व्यवस्था आदि के बारे में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। छात्र कल्याण अधिष्ठाता एचएस होता ने सभी लोगों को धन्यवाद दिया। विश्वविद्यालय के तरफ से इस आयोजन में महाविद्यालयों की भूमिका और हर वर्ग को सहयोग देने की अपेक्षा की। इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण पाण्डेय, वित्ताधिकारी अलेक्जेंडर कुजूर, डॉ. एसएल निराला, डॉ संतोष वाजपेयी, डॉ. संजय सिंह, डॉ. अजय यादव, जगदीश यादव, मुकेश बिहारी गोरे, आलोक शर्मा, डॉ. देवर्षी चौबे, देवेंद्र सनाढ्य, अजय मिश्रा, रीना ताम्रकार, राजेश सिंह, गौरव साहू, डॉ. मनोज सिन्हा, श्रिया साहू, डॉ. सुमोना भट्टाचार्य, यशवंत पटेल, हामीद अब्दुल्ला, हैरी जॉर्ज, हर्ष पांडे, प्रदीप सिंह जी सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post सिटी बस परिचालन को लगा ग्रहण, रख रखाव के आभाव में कबाड़ में तब्दील हो रही है बसें
Next post 6 शहरों के 48 परीक्षा केंद्रों में सामान्य विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (जीडीसीई) का आयोजन
error: Content is protected !!