पर्यटन मण्डल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, महापौर रामशरण यादव गोलबाजार पहुंचे
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव से मिलने दोपहर 11.00 बजे गोलबाजार व्यापारी महासंघ के समस्त पदाधिकारी उनके निवास स्थल पहुंचकर उनसे आग्रह किया कि गोलबाजार में किये गये यातायात परिवर्तन वन-वे के कारण व्यापार ठप्प हो गया है, कृपया पहलकर इसे समाप्त करायें।
अटल श्रीवास्तव ने कहा कि महापौर रामशरण यादव को लेकर मौके पर आउंगा और आप सभी से चर्चा कर प्रशासन से बात करूंगा। सायं 6.00 बजे अटल श्रीवास्तव, महापौर रामशरण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, प्रदेश सचिव महेश दुबे के साथ गोलबाजार पहुंचे, धर्मशाला में व्यापारियों के साथ बैठक की, सभी की परेशानियों एवं सुझावों को ध्यान से सुना, फिर प्रशासन से बातकर दिनांक 28.01.2022 को दोपहर 12.00 बजे प्रशासन और व्यापारियों के बीच महापौर की उपस्थिति में बैठक रखने का आग्रह किया, जिसे प्रशासन ने स्वीकार कर लिया, जिसे दोपहर 12.00 बजे जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम प्रशासन एवं व्यापारियों की बैठक होगी, जिसमें महापौर रामशरण यादव उपस्थित थे। प्रशासन एवं व्यापारी मिलकर संयुक्त रूप से समस्या का हल निकालेंगे, जिससे यातायात व्यवस्था एवं व्यापार सुचारू रूप से चल सके।