VIDEO : मस्तूरी के जर्जर सड़क को किया जा रहा है डामरीकरण
बिलासपुर/अनिश गंधर्व. मस्तूरी मुख्य मार्ग को डामरीकरण किया जा रहा है। यहां जर्जर सड़क में लोगों को पैदल चलने में भी भारी परेशानी हो रही थी वहीं दो पहिया व चार पहिया वाहनधारी धूल गर्दे से हलाकान थे। सड़क निर्माण होने पर यात्री बसों के संचालक और स्थानीय लोग राहत की सांस ले रहे हैं।
मालूम हो कि मस्तूरी में जनपद पंचायत, तहसील, रजिस्ट्री कार्यालय के अलावा पुलिस थाना आने वाले लोगों को जर्जर सड़क से गुजरना पड़ रहा था। मस्तूरी के आगे शिवरीनारायण सड़क मार्ग की हालात जर्जर अवस्था में थी। लोगों को आवाजाही करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बारिश में खराब सड़क होने से लोग हादसे का शिकार हो रहे थे। मस्तूरी मल्हार चौक से जनपद पंचायत कार्यालय वाले मार्ग को आज डामरीकरण किया गया। इस दौरान आने जाने वालों को जाम की समस्या से हुई किंतु इस जर्जर मार्ग से बन जाने से लोगों को भारी राहत मिलेगी। खासकर उन सरकारी कर्मचारियों को राहत मिलेगी जो रोजाना बिलासपुर से मस्तूरी का सफर तय करते हैं।