May 20, 2024

VIDEO – 15 नवंबर से धान खरीदी की मांग : भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

बिलासपुर. भारतीय किसान संघ ने मांग की है कि राज्य सरकार 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू करे ताकि किसान अपने धान को सुरक्षित मंडी बेच सके और लाभ ले सके। इधर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 1 नवंबर से धान खरीदी की मांग की गई है। इस मामले में राज्य की भूपेश सरकार का कहना है कि 1 दिसंबर से धान खरीदी प्रारंभ की जायेगी। अभी धान ठीक से पका नहीं है।
https://youtu.be/XXEVd9BVgjQ
भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर को सौंपे गये ज्ञापन में बताया है कि खरीफ फसल में कम अवधि में पकने वाले धान की कटाई जोर शोर चल रही है। किसान धान को मंडी में बेचने के लिये तैयार बैठे हैं। धान कटाई कर चुके किसानों के सामने सबसे बड़ी समस्या यह है कि राज्य सरकार एक माह बाद धान खरीदी शुरू करेगी। ऐसे में उन्हें बिचौलियों के हाथों धान को बेचन पड़ेगा जिसका लाभ किसान नहीं उठा पायेगा। 2500 रूपये बोनस और केन्द्र द्वारा निर्धारित राशि से किसान वचिंत हो जायेंगे। पंजीयन साफ्टवेयर में गड़बड़ी के कारण बहुत से किसानों का पंजीयन भी नहीं हो सका है। पंजीयन की तिथि 10 नवंबर तक बढ़ाई जाये और 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू की जाये ताकि किसान भाई अपना हक राज्य सरकार से ले सके।

संघ के धीरेन्द्र दुबे ने बताया कि किसानों का फसल लगभग तैयार हो चुका है। आज की स्थिति में गांव के किसान हारवेस्टर से धान की कटाई कराते हैं। ऐसी परिस्थिति में उनके पास कोठी और कोठार की व्यवस्था नहीं है। अगर आगामी 1 दिसंबर से धान की खरीदी शुरू होगी तो किसान विवश होकर खुले बाजार में धान बेचने को मजबूर हो जायेगे। जिसे औने-पौने दाम पर बिचौलिये खरीद लेंगे। सरकार को इस समय किसानों को बोरा और पंजीयन तिथि बढ़ाने और 15 नवंबर से धान की खरीदी करने की सख्त जरूरत है। इन परिस्थितियों को देखे हुए हम अपनी मांग शासन के सामने रख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी की 37 वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
Next post भाजपा भूपेश सरकार के साथ मोदी सरकार के वायदों को भी पूछे हकीकत पता चल जायेगा : मोहन मरकाम
error: Content is protected !!