May 4, 2024

VIDEO – लोकपर्व : छेरछेरा त्यौहार 17 को मनाया जायेगा

बिलासपुर/अनीश गंधर्व. दान देने और लेने का पर्व छेरछेरा त्यौहार आगामी 17 जनवरी को मनाया जाएगा। गांवों में इस पर्व को धूमधाम से मनाया जाता हैं। छोटे बड़े सभी तबके के लोग भारी उत्साह के साथ नाच गाकर घर घर दस्तक देते है और भिक्षा मांगते है। राज्य में इस दिन सरकारी छुट्टी घोषित किया गया है।
पुष माह के पूर्णिमा तिथि को छेरछेरा मनाया जाता हैं। गांवों में किसान अपनी खुशी से दान करता है। बस्तर में इस पर्व भारी उत्साह से मनाया जाता हैं। दान लेना और दान देना दोनों को प्रमुख माना जाता है। एक ओर जहां छोटे बच्चे घर घर जाकर छेरछेरा मांगते हैं तो दूसरी ओर युवाओं की टोली मांदर ढोलक को धुन में डंडा नाचते है और अनाज व पैसे का उपहार पाकर आपस में बांट लेते हैं। वास्तव में यह पर्व अन्य दान का पर्व है। पुरानी कथा के अनुसार भगवान भोलेनाथ माता पार्वती से विवाह से पूर्व उनकी परीक्षा लेने भिकक्षुक बनकर छेरछेरा मांगने गए थे। तब से लेकर आज तक लोग इस पर्व को धूमधाम से मनाते चले आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post धरमलाल कौशिक सार्वजनिक रूप से माफी मांगे : डॉ. प्रेमसाय
Next post जोंधरा को-आपरेटिव बैंक खुलने से किसानों को मिलेगा लाभ : बैजनाथ चंद्राकर
error: Content is protected !!