
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बयान पर कांग्रेस का पलटवार

रायपुर. भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी ने लोकसभा में मिली हार को स्वीकार किया,नैतिक जिम्मेदारी लेकर अदम्य साहस और एक सफल नेतृत्वकर्ता होने का परिचय दिया है। शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों में हुयी हार के बाद भी सुरमा बने बैठे है। डम्पर घोटाले का आरोप झेल रहे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तो कांग्रेस राष्ट्रीय नेतृत्व पर टिका टिपण्णी करने के लायक ही नही है।विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश की जनता से मुंह चुराते बाहर बाहर भाग रहे है। उनकी हालत नकटा के नाक कटे सवा हाथ बाढ़े की तरह है। विधानसभा में मिली करारी हार से भाजपा नेताओं का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ और राजस्थान की जनता ने भाजपा के वास्तविक चेहरा को पहचान लिया। 15 साल तक सत्ता में बैठे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश और पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ को बर्बाद कर दिया। भाजपा सरकारों के 15 साल के कमीशनखोरी भ्रष्टाचार अराजकता के पाप से कांग्रेस की सरकार राज्य को मुक्त करार रही है।कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों के हित में फैसला लिया किसानों का कर्ज माफ होने से दोनों प्रदेशों की जनता खुशहाल है। भाजपा शासन काल मे हो रहे किसानों के आत्महत्या जैसे प्रकरण बन्द हुए हैं।भाजपा विश्व की सबसे बड़ी फर्जी दल है भाजपा दल नहीं बल्कि दलदल है विश्व में जितने प्रकार के अपराध होते हैं उनके जानकार भाजपा में पाए जाते हैं। अपराध विज्ञान के शोधार्थी को भाजपा ज्वाइन कर लेना चाहिए इससे उन्हें अपराध के तरीके और अपराधियों में शोध करने में सहूलियत होगी।
More Stories
मोदी राज में आम जनता की आवाज उठाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना गुनाह हो गया है-कुमारी सैलजा
रायपुर. दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में आज आम आदमी की आवाज उठाना, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना गुनाह...
कांग्रेस की राजनैतिक गतिविधियां रोकने भाजपा ईडी के साथ साजिश कर रही है
फिर से ईडी का छापेमारी भाजपा की चुनावी तैयारी का हिस्सा शाह आये और भाजपा का ईडी मोर्चा सक्रिय-कांग्रेस भाजपा...
विस् अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने रामनवमी की प्रदेशवासियों को दी बधाई शुभकामनाएं
रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राम जन्मोत्सव श्री रामनवमी की प्रदेशवासियों को बधाई शुभकामनाएं दी है।डॉ महंत...
विस् अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने दुर्गा अष्टमी की प्रदेशवासियों को दी बधाई
रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने चैत्र नवरात्रि दुर्गा अष्टमी पर प्रदेशवासियों को दी बधाई शुभकामनाएं। विस् अध्यक्ष...
राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने से अडानी के घोटाले पर पर्दा नहीं पड़ने वाला – कांग्रेस
राहुल बईमानों की हानि कर रहे कुछ लोगो को मान हानि लग रही रायपुर. राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त कर...
राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने के विरोध में कांग्रेस ने सभी जिलां में किया सत्याग्रह
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम कोण्डागांव में शामिल हुये रायपुर. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता बर्खास्त करने तथा मोदी...
Average Rating