
भाजपा शासित तीन राज्यों में कानून व्यवस्था धराशायी : कांग्रेस

रायपुर. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मोहम्मद असलम ने भाजपा शासित 3 राज्यों झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था के धराशाई होने और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति सहित मुसलमानों पर हो रहे अत्याचार को लेकर चिंता प्रकट किया है। उन्होंने राज्य में गरीबों, निचले तबकों के साथ हो रही घटनाओं के लिए भाजपा की नीतियों और कार्य प्रणालियों को जिम्मेदार बताते हुए राज्य सरकारों की तानाशाही और बर्बर रवैए की आलोचना की है। झारखंड के सरायकेला खरसावां, यूपी का सोनभद्र और बिहार के छपरा की घटना ने भाजपा शासित राज्यों की पोल खोल दी है। अनेकों घटनाओं से तीनों प्रदेशों में हाहाकार एवं चीख पुकार मची है। जान माल की रक्षा नहीं हो रही है और लोगों का जीवन मुश्किलों में है, लोग इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं। खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है और सड़कों पर फैसले हो रहे हैं। क्या यह लोकतंत्र और संविधान के लिए खतरा नहीं है? केंद्र और राज्य की सरकारों पर बिलखते गरीबों के आंसुओं का कोई असर नहीं होना क्या दर्शाता है? कांग्रेस ने इसे राज्य सरकारों की विफलता बताते हुए कानून का राज स्थापित करने की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मोहम्मद असलम ने कहा है कि मोदी जी ने संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में कहा था, कि सबका साथ, सबका विकास और सब का विश्वास अर्जित किया जाएगा। देश के 130 करोड़ लोगों के दिलों को जीतने की बात कानून के मंदिर से की गई थी। किंतु यह थोथा साबित हो रहा है। उनके आव्हानो पर कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है और उनके स्पष्ट निर्देशों का पालन नहीं हो रहा है। साफ तौर पर दुख के साथ कहा जा सकता है कि देश के मुखिया की कथनी और करनी में भारी अंतर है । भाजपा शासित राज्यों में केवल सत्ता में बने रहने के लिए इस तरह के हथकंडो को अंजाम दिया जा रहा है, जो अफसोस नाक है। वहीं दूसरी तरफ हिंदुस्तान की आधी आबादी अभी बाढ़ की भयंकर चपेट में है बाढ़ की विभीषिका के चलते 5 दिनों से लोग भूखे हैं। स्थिति बेहद खराब है, उसकी सरकारों को कोई चिंता नहीं है।
More Stories
देश विरोधी प्रदर्शनकारियों पर कार्यवाही का स्वागत
केंद्रीय गृह मंत्रालय असफल रही है राष्ट्र विरोधियों को पहचानने में दुबई में रहने वाला व्यक्ति भारत आता है राष्ट्रविरोधी...
अमित शाह जवाब दें 15 सालों तक बस्तर को उपेक्षित क्यों रखा? – कांग्रेस
रायपुर. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर प्रवास पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील...
ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए डॉ. सरिता ने की कलेक्टर से चर्चा
मुंगेली. मुंगेली विधान सभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर समाजसेविका डॉ. सरिता भारद्वाज ने जिला कलेक्टर राहुल देव से...
यंग इंडिया के बोल से युवाओं को मिलेगा राजनैतिक मंच -मोहन मरकाम
युवा कांग्रेस के जिला से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक प्रवक्ताओं के चयन के कार्यक्रम यंग इंडिया के बोल, सीजन-3 की...
विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने हिन्दू नववर्ष, चैत्र नवरात्र पर प्रदेशवासियों को दी बधाई शुभकामनाएं
नौ दिन माँ की शक्ति आराधना का पर्व – डॉ महंत रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने चैत्र नवरात्र के...
पत्रकार सुरक्षा कानून से लोकतंत्र मजबूत होगा-कांग्रेस
कांग्रेस ने अपने जनघोषणा पत्र का एक और वायदा पूरा किया रायपुर. मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक का कांग्रेस ने स्वागत...
Average Rating