इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 साल पूरे करने पर चेतेश्वर पुजारा ने कही यह बात, पढ़िये पूरी ख़बर

राजकोट. भारतीय टेस्ट टीम के स्टार क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने 9 अक्टूबर को इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 साल पूरे करने पर फैंस का अपने प्यार और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया. पुजारा ने 9 अक्टूबर 2010 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरू में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था. उन्होंने भारत की दूसरी पारी में 72 रन बनाए थे जिससे टीम 207 रन का लक्ष्य हासिल करने में कामयाब रही थी.
इसके बाद पुजारा भारतीय टीम के भरोसेमंद खिलाड़ी बन गए. उनके टीम में रहने पर राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) की कमी ज्यादा महसूस नहीं होती है. पुजारा की शानदार बल्लेबाजी से भारत 2018 में 71 साल में ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर पहली बार टेस्ट सीरीज (2-1) जीतने में सफल रहा था. पुजारा ने इस सीरीज में 500 से ज्यादा रन बनाए थे.
पुजारा ने ट्वीट किया, ‘भारतीय क्रिकेटर के तौर पर 10 साल पूरे करना सम्मान और सौभाग्य है. अपने पिताजी की देखरेख में सालों तक राजकोट क्रिकेट खेलते हुए मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं यहां तक पहुंच पाऊंगा. शुभकामनाओं और समर्थन के लिए आभार. टीम के लिये अधिक से ज्यादा योगदान देने के लिए उत्सुक हूं.’
उन्होंने इसके साथ ही इस तारीख को याद रखने की दूसरी वजह भी बताई. भारत की तरफ से 77 टेस्ट मैचों में 5,840 रन बनाने वाले पुजारा ने कहा, ‘इत्तेफाक से आज मेरी बीवी का जन्मदिन भी है. इसलिए पूजा पाबरी (Puja Pabari) ने यह सुनिश्चित करवा दिया कि मैं कभी इस तारीख को नहीं भूलूं.’
Related Posts
Pakistan के PM Imran Khan ने बताया, India क्यों बन रही है दुनिया की टॉप क्रिकेट टीम
IND vs AUS: क्या Virat Kohli को मैच में उकसाने से डरते हैं Aaron Finch? किया बड़ा खुलासा

