बंगाल : एसआईआर 2026 के तहत हटाए गए मतदाताओं की सूची जारी

 

कोलकाता. पश्चिम बंगाल में अगले साल प्रस्तावित विधानसभा चुनावों से ठीक पहले चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची से हटाए गए मतदाताओं के नाम सार्वजनिक कर दिए हैं। ड्राफ्ट सूची जारी होने से कुछ घंटे पहले मंगलवार सुबह आयोग ने यह सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की।

इस सूची में उन मतदाताओं के नाम शामिल हैं, जो 2025 की मतदाता सूची में दर्ज थे, लेकिन 2026 की ड्राफ्ट सूची से हटा दिए गए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह कदम मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने की प्रक्रिया का हिस्सा है। हटाए गए मतदाताओं की सूची आयोग के पोर्टल ceowestbengal.wb.gov.in/asdsir पर उपलब्ध कराई गई है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!