एक किलो सोना 15 लाख रुपए में बेचने का झांसा देकर की ठगी

 

जेसीबी की खुदाई में चार-चार किलो सोने का बिस्किट निकलने का झांसा दिया

बिलासपुर। एक किलो सोना को 15 लाख रुपए में बेचने का झांसा देकर पति-पत्नी ठग गिरोह ने ग्रामीण से 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी किया है। रकम लेने के बाद ठग मौके से फरार हो गए। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

गौरेला पुलिस ने बताया कि मुंगेली जिला के थाना चिल्फी चौकी डिंडौरी तिलकपुर निवासी उमेन्द साहू पिता पेखन साहू (40) और उसके घर से करीब 15 किलोमीटर दूर के परचित नरेन्द्र साहू और उसकी पत्नी सरोज साहू दोनों निवासी ग्राम खपरीडीह थाना व तहसील लालपुर जिला मुंगेली से जान पहचान है। नरेंद्र व सरोज ने 3 दिसंबर 2025 को उमेंद को बताया कि कारीआम में जेसीबी से खुदाई के दौरान सोने का बिस्किट मिला है। चार लोग चार- चार किलो सोना रखे हुए हैं। इसे बेचना है। तब पीडि़त उमेंद्र ने सोना को देखकर खरीदने की बात कही। दोनों पति पत्नी व एक अन्य व्यक्ति निर्मल जायसवाल निवासी ग्राम मनोहरपुर थाना लालपुर जिला मुगेली के साथ कार से कारीआम पहुंचे। जहां सरोज साहू ने मनोज साकत नाम के व्यक्ति से उमेंद्र का परिचय कराया। आरोपियों ने सोने का बिस्किट दिखाया। बिस्किट से छोटा सा टुकड़ा कोटा में दिखाए, फिर पंडरिया और मुंगेली में चेक कराया। तब सोना को असली सोना बताया गया। इसके बाद पीडि़त उमेंद खरीदने के लिए तैयार हो गए। नरेन्द्र साहू ने उमेंद को कहा कि आप 10 लाख रूपए दो और 5 लाख रूपये मैं स्वयं दूंगा। कुल 15 लाख रूपए में 1 किलो सोना खरीदेंगे। 5 दिसंबर 2025 को उमेंद ने 10 लाख रुपए दे दिया। इसके एवज में 5 नग सोने का बिस्किट दिया। ज्वेलर्स दुकान में चेक करवाने पर सोनार ने नकली सोना होने की जानकारी दी।

Tags:,

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!