ब्लॉक स्तर के पत्रकारों को जोडऩे से संघ की रीढ़ होगी मजबूत
छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ का मस्तूरी में हुई बैठक
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ की बैठक का आयोजन मंगलवार को मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम पेंड्री में आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकारों ने हिस्सा लिया। उन्होंने नि:स्वार्थ भाव से सदस्यता ग्रहण कर संगठन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ पत्रकारों के हित के लिए राज्य में अपनी अलग पहचान बना चुका है। संघ के पदाधिकारी और सदस्य संगठन को मजबूत करने कड़ी मेहनत कर रहे हैं। संघ को मजबूती देने मंगलवार को प्रदेश संगठन सचिव के निवास पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश चंद्र अग्रवाल, प्रदेश महासचिव भूपेन्द्र पाण्डेय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी ने संयुक्त रुप से कहा कि ब्लॉक स्तर के पत्रकारों को संगठन में जोडऩा यानि रीढ़ की हड्डी को मजबूत करने जैसा है। मस्तूरी ब्लॉक में पत्रकारों की अलग अहमियत है। यहां के साथियों ने संगठन को ताकत देने के लिए जो संकल्प लिया है वह बहुत ही सराहनीय है। बैठक में उपस्थित साथियों को संगठन की कार्ययोजना साझा करते हुए बताया कि आगामी वर्ष तक संगठन विस्तार के तहत् रिक्त पड़े जिलों में सदस्यता अभियान चलाते हुए ब्लाकों एवं जिलो में गठन प्रक्रिया पूर्ण किया जायेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी साथियों से एकजुटता बनाये रखने की बात कही। प्रदेश महासचिव भूपेंद्र पाण्डेय ने साथियों ने बताया कि संगठन पत्रकार हित में कार्य करने प्रयासरत है। इसके लिये क्षेत्रों से धीरे-धीरे साथी आगे आकर अपनी अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह कर रहें हैं। महासचिव ने कहा- हम बेहतर कार्य करते हुए अच्छा परिणाम लाने की कोशिश करेंगे।
बिलासपुर जिलाध्यक्ष अनीश गंधर्व ने जिले में बेहतर कार्य करने की अपील करते हुए कहा कि आने वाले समय में रिक्त पड़े ब्लॉकों में गठन प्रक्रिया पूर्ण कर जिले को मजबूर बनाया जायेगा। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी ने उपस्थित साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन पत्रकारों के हित में कार्य करने संकल्पित है और संगठन के लिए गौरव की बात है कि रायपुर के वरिष्ठ पत्रकार व पत्रकारों के शुभचिंतक शंकर पाण्डे इस संगठन के संस्थापक संरक्षक हैं और उनका महत्वपूर्ण मार्गदर्शन मिल रहा है। संगठन को पूरे प्रदेश में सक्रिय करने हेतु जोरों से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। संगठन कुछ जिलों तक सीमित न होकर प्रदेश में पूर्ण रूप से नई क्रांति के साथ मजबूत होगा, ऐसा भरोसा दिलाया। इस महत्वपूर्ण बैठक में शुरू से संगठन में सक्रिय मस्तुरी के प्रमोद अवस्थी को बिलासपुर संभाग में संभागीय संगठन सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रमोद अवस्थी ने पत्रकार हित में अपनी सक्रिय भूमिका भरोसा दिलाते हुए कहा- यह गौरव की बात है कि इस संगठन के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव सहित अन्य पदाधिकारी छोटे ब्लाकों के साथियों का मनोबल बढ़ाया है। इसी तरह संगठन में सभी साथियों की आपसी सहमति से रविन्द्र टण्डन को मस्तुरी ब्लाक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। जबकि ब्लाक सचिव की अहम् जिम्मेदारी विश्वप्रकाश कुर्रे को दी गई। इसी तरह सभी साथियों की सहमति से संरक्षक प्रभात अवस्थी, उपाध्यक्ष अमर अवस्थी, ब्लाक संगठन सचिव संत कुमार धैर्य, कोषाध्यक्ष अल्का खाण्डेकर एवं सहसचिव सत्यप्रकाश धैर्य को बनाया गया। ब्लाक अध्यक्ष रविन्द्र टंडन ने सभी साथियों को बेहतर कार्य करने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि शीघ्र ही ब्लाकों का विस्तार करते हुए पदों की पूर्ति की जायेगी, जिसमे ऊर्जावान साथियों को जिम्मेदारी देते हुए मस्तुरी ब्लॉक इकाई को मजबूत किया जायेगा। बैठक में उपस्थित साथियों ने मस्तुरी ब्लाक के पूर्व अध्यक्ष विनोद बघेल को प्रदेश संगठन सचिव बनाये जाने पर हर्ष व्यक्त किया व अपनी शुभकामनाएं दी।



