October 22, 2026
‘वोट चोरी’ के खिलाफ डिजिटल बैठक में बनेगी रणनीति
नयी दिल्ली. विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ के नेता ”वोट चोरी” के मुद्दे पर अपने अभियान को आगे बढ़ाने की रणनीति तय करने के लिए बृहस्पतिवार शाम डिजिटल माध्यम से बैठक करेंगे। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
बैठक में ”वोट चोरी” के खिलाफ विरोध-प्रदर्शनों की भावी रूपरेखा तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इससे पहले, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 13 अक्टूबर को अपने आवास पर ‘INDIA’ गठबंधन के नेताओं को चाय पर आमंत्रित किया था। उस बैठक के बाद विपक्षी गठबंधन ने कथित ”वोट चोरी” के खिलाफ अपना विरोध जारी रखने और इस मुद्दे पर लड़ाई को उसके तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाने का संकल्प लिया था।


