Skip to content

चंदन केसरी न्यूज़

Menu
  • Home
  • छत्तीसगढ़
    • बिलासपुर
  • देश विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • इतिहास
  • संपादकीय
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म-कला -संस्कृति
  • संपर्क सूत्र
  • Pin Posts
  • Pradhan Sampadak
October 25, 2020
Homeदेश विदेशइस दिन लॉन्च होगा ई कॉमर्स पोर्टल BHARATEMARKET का लोगो, नहीं मिलेगा चीनी सामान

इस दिन लॉन्च होगा ई कॉमर्स पोर्टल BHARATEMARKET का लोगो, नहीं मिलेगा चीनी सामान

By News Desk देश विदेश  0 Comments


नई दिल्ली. अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (Confederation Of All India Traders) ने अपने महत्वाकांक्षी ई कॉमर्स पोर्टल ‘भारतईमार्केट’ (BharatEMarket) का लोगो ( प्रतीक चिन्ह) 30 अक्टूबर को लांच करने का एलान किया है. कैट (CAIT) का भारतईकॉमर्स पोर्टल पूर्ण रूप से भारतीय होगा जिसमें विदेश से प्राप्त किसी भी धन का निवेश नहीं होगा.

मायूस व्यापारियों के लिए उठाया गया कदम
पोर्टल पर प्राप्त होने वाला डाटा देश में ही स्थापित सर्वर पर रखा जाएगा और एक भी डाटा देश की सीमा से बाहर नहीं जाएगा. कैट ने यह भी घोषणा की की किसी भी प्रकार की चीनी वस्तुएं कैट के पोर्टल भारतईमार्केट (BharatEMarket) पर नहीं बेचीं जा सकेंगी. देश में ई कॉमर्स के तेजी से बढ़ते प्रभाव को देखते हुए और देश के मायूस व्यापारियों के उत्थान के लिए कैट ने खुद के ई कॉमर्स पोर्टल को लांच करने की घोषणा कुछ महीने पूर्व ही कर दी थी. इसके साथ ही कैट लगातार भारतईमार्केट प्रोजेक्ट पर काम करता आ रहा है जिसमें अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी, डिलीवरी सिस्टम, सामन का क्वालिटी कण्ट्रोल, डिजिटल भुगतान आदि विशिष्ट तकनीकों का पूरा इस्तेमाल किया गया है.

दिसंबर में लॉन्च होगा भारतईमार्केट पोर्टल
भारतईमार्केट पोर्टल सार्वजनिक रूप से दिसंबर के महीने के प्रथम सप्ताह में लांच किया जाएगा. ई कॉमर्स पोर्टल भारतईमार्केट का लोगो (प्रतीक चिन्ह) देश की एक बड़ी एडवरटाइजिंग एवं ब्रांडिंग कम्पनी ने तैयार किया है. पोर्टल का यह प्रतीक चिन्ह ही भारतईमार्केट की खूबियों को खुद ही बयान करता है.

24 घंटे खुली रहेंगी दुकानें
इस पोर्टल में जहां एक ओर ऑनलाइन पर वर्तमान सप्लाई चेन को बल मिलेगा तो वहीं दूसरी ओर देश भर के व्यापारियों की निजी दुकानों के व्यापार में बड़ी वृद्धि होगी. इस पोर्टल के जरिये अब भारत के व्यापारियों की दुकानें 24 घंटे खुली रहेंगी.

आत्मनिर्भर भारत का आह्वान करता है भारतईमार्केट पोर्टल
भारतईमार्केट (BharatEMarket) की यह भी विशेषता होगी की यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकल पर वोकल और आत्मनिर्भर भारत (Aaatm nirbhar bharat) के आह्वान को ई कॉमर्स व्यापार के माध्यम से जमीन पर संभव करेगा. इस पोर्टल में डिजिटल पेमेंट पर ज्यादा जोर होगा. कैट ने साफ किया है कि ये पोर्टल ग्लोबल दिग्गजों की तरह खुद के मुनाफ़े के लिए काम नही करेगी बल्कि इनका मकसद देसी रिटेल व्यापार की मौजूदा स्थिति को सुधारने और इनके भविष्य को बेहतर बनाने का है.

कैट से जुड़े हैं 40 हजार से अधिक व्यापारिक संगठन
मालूम हो कि कैट देश के व्यापारियों का शीर्ष संगठन है जिसके साथ देश भर के 40 हजार से ज्यादा व्यापारिक संगठन जुड़े हुए हैं जिनके जरिये कैट देश के 7 करोड़ व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करता है! यह पूरे विश्व में सबसे बड़ी सप्लाई चेन है और भारतईमार्किट पर अधिक से अधिक व्यापारियों की ई -दुकानें बनवाने के काम में देश भर के व्यापारिक संगठन पूरी ताकत से जुटेंगे.

Tags:BharatEMarket, BharatEMarket logo, कैट, भारतईमार्केट पोर्टल, भारतईमार्केट पोर्टल लोगो

Related Posts

दिल्ली में महिलाओं को 2,500 रुपये मासिक सहायता 8 मार्च तक मिल जाएगी

Bolivia की Parliament बनी कुश्ती का अखाड़ा, सांसदों के बीच जमकर चले लात-घूंसे; महिलाएं भी नहीं रहीं पीछे

Ram Janmbhoomi Trust में भ्रष्टाचार? Champat Rai बोले- झूठ और राजनीति से प्रेरित हैं आरोप

Add a Comment

Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Us

Follow us on facebook

चन्दन केसरी

Read more

  • सराफा महा सम्मेलन 28 को, डिप्टी सीएम होंगे शामिल
  • चपोरा मठ की साध्वी ने नगर पालिका अध्यक्ष पर दुव्र्यवहार करने एसएसपी से की शिकायत
  • पाक्सो एक्ट के मामले में सजा काट रहे कैदी की सेंट्रल जेल में हत्या
  • उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने कृषि विभाग की कार्रवाई, 12.645 टन खाद की बिक्री पर लगाई रोक
  • सघन कुष्ठ खोज अभियान को गति, 38 हजार से अधिक लोगों की हुई जांच
  • सेंट जेवियर स्कूल दुष्कर्म मामले में सर्वसेन समाज के नेतृत्व मे कलेक्ट्रेट का घेराव
  • जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
  • पूर्व कुलसचिव तिवारी का 86 वाँ जन्मदिवस मना
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रामेश्वर शिव मंदिर में अद्भुत-योग आयोजन
  • लखनऊ अग्निकांड में जिम्मेदार कौन? मुख्यमंत्री योगी ने रद्द किए सारे प्रोग्राम
  • डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान के सशक्त प्रहरी: मुख्यमंत्री
  • सरकारी डिजिटल बदलाव का बड़ा खिलाड़ी, अब शेयर बाजार में दस्तक
  • अनुप जलोटा ने बताया फिटनेस का राज़
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रामेश्वर शिव मंदिर में अद्भुत-योग आयोजन
  • उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने इंटिग्रेटेड स्पोर्ट्स स्टेडियम का किया स्थल निरीक्षण, कुछ दिनों पहले शुरू हुआ है काम
  • आरएसएस के पंचम सरसंघचालक सुदर्शन स्मृति व्याख्यान माला आज
  • हवा भरने के दौरान जेसीबी का टायर फटा, हेल्पर की मौत, 3 घायल
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने राहुल गांधी को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को समर्पित छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ
  •  इंद्रावती के पार पहुंचा प्रशासन
  • लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट
  • रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर जनता के लिया, ना कि भाजपा के प्रचार के लिए
  • भाजपा राज में रेत माफिया बेलगाम हो गया है – कांग्रेस
  • युवक ने डॉयल 112 के आरक्षक पर डंडा से किया हमला
  • अध्यक्ष ने 13 लाख रुपए में बेच दी सोसायटी की जमीन, पर नहीं कराई रजिस्ट्री

Follow us on X

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
चंदन केसरी न्यूज़ Copyright © 2026.
Privacy Policy I Theme by Chandan Kesari I Back to Top ↑