इन लोगों के लिए धीमे जहर की तरह काम करता है दूध, जरूर जानें यह बात
दूध प्रोटीन का मुख्य सोर्स है। इसी कारण लोगों को हर दिन दूध के सेवन की सलाह दी जाती है। जबकि दूध की यही खूबी कुछ लोगों को बीमार कर देती है…
हम सभी जानते हैं कि दूध पीना सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है। क्योंकि यह शरीर में सभी जरूरी पोषक तत्वों की कमी को दूर करता है और हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हर जरूरी दिशा में काम करता है। जैसे, हमारे बाल, हमारी त्वचा और हमारी बोन्स यानी हमारी हड्डियों को मजबूत रखने का काम। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिनके शरीर के लिए दूध धीमे जहर की तरह काम करता है।
दूध पीने से इसलिए बढ़ जाती है यह समस्या
-फैटी लिवर वाले लोगों को लिवर पर फैट जमा होना, सूजन बढ़ना या फाइब्रॉइड्स होने की समस्याएं हो सकती हैं। ये सभी समस्याएं उस स्थिति में और अधिक गंभीर रूप ले लेती हैं, यदि पीड़ित व्यक्ति प्रोटीन युक्त डायट का सेवन करता रहे। और दूध तो प्रोटीन का महत्वपूर्ण स्त्रोत होता है। इसलिए फैटी लिवर की समस्या से जूझ रहे लोगों को दूध और दूध से बनी ज्यादातर चीजों के सेवन से बचना चाहिए।
क्या होता है फैटी लिवर?
-फैटी लिवर की समस्या एक तरह का डिसऑर्डर है। इसमें व्यक्ति के लिवर पर अत्यधिक मात्रा में फैट यानी वसा का जमाव हो जाता है। इस कारण लिवर ठीक प्रकार से काम नहीं कर पाता है। जब लिवर के काम करने की गति धीमी होती है तो इसका असर पूरे शरीर के मेटाबॉलिज़म पर पड़ता है।