May 2, 2024

अटल श्रीवास्तव मुख्यमंत्री के साथ हेलीकॉप्टर से रवाना, चम्पारण रामायण महोत्सव में शामिल हुए

बिलासपुर. मुख्यमंत्री आज जिले के प्रवास  पर रहे, कोटा विधानसभा, बेलतरा विधानसभा, मस्तूरी विधानसभा संकल्प शिविर में भाग लेने के पश्चात माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी, विनोद वर्मा, छ.ग. पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, बेलटुकरी हेलीपैड से रवाना होकर चम्पारण राम वनगमन पर्यटन परिपथ लोकार्पण समारोह एवं रामायण महोत्सव में शामिल हुए।
पर्यटन मंत्रालय एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महत्वाकांक्षी योजना राम वनगमन पर्यटन परिपथ के कार्यक्रम में चम्पारण पहुंचकर रामायण महोत्सव में भाग लिए। उक्त कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ प्रदेश के संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास, विधायक धनेन्द्र साहू, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, छ.ग. पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव शामिल हुए। रायपुर जिले के चंपारण के डगनिया प्राथमिक शाला में आयोजित था। जिसमें पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव शामिल होने मुख्यमंत्री के साथ बिलासपुर से रवाना हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post अटल श्रीवास्तव मुख्यमंत्री के साथ हेलीकॉप्टर से रवाना, चम्पारण रामायण महोत्सव में शामिल हुए।
Next post मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मलकीत सिंह गैंदू को प्रभारी महामंत्री की पदभार दिलाया
error: Content is protected !!