May 4, 2024

हार के बहाने तलाशने भाजपा चुनाव आयोग जा रही – कांग्रेस

  • भाजपा का चुनाव आयोग में जाना यह बताने के लिये पर्याप्त भाजपा चुनाव हार रही है
  • जनता ने भाजपा पर भरोसा नहीं जताया तो भाजपा बौखला गयी

रायपुर.  भाजपा के द्वारा बार-बार चुनाव आयोग जाना इस बात का प्रमाण है कि भाजपा चुनाव हार रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा अपने तय हार के लिये अभी से बहाना तलाश कर रही है। इसीलिये भाजपा के नेता रोज-रोज नये बहाने तलाशने चुनाव आयोग पहुंच कर आरोप लगाते है। भाजपा कभी निर्वाचन आयोग पर आरोप लगाती है, तो कभी जिलों के अधिकारियों को धमकाती है, तो कभी स्ट्रांग रूम में गड़बड़ी के मनगढ़त आरोप लगाती है। भाजपा की यह बौखलाहट बताती है कि भाजपा चुनाव में बुरी तरह से पराजित हो रही है।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा द्वारा लगातार बयानों और चुनाव आयोग में गलत शिकायत करके अधिकारियों को धमका रही है। चुनाव में तय हार की खीझ से भाजपाई अधिकारियों को धमकाने और डरवाने पर उतर आये हैं। चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा दहाई के अंक तक भी नहीं पहुंच पायेगी। भाजपा के नेता सरकार बनाने के मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे है। राज्य में कांग्रेस की सरकार दो तिहाई बहुमत के साथ वापस आएगी। छत्तीसगढ़ में भाजपा मुद्दाविहीन थी चुनाव में भाजपा ने केंद्रीय एजेंसियों का जम कर दुरूपयोग किया। जनता ने भाजपा के सारे षड़यंत्रों को नकार कर उसके खिलाफ मतदान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post एक्जिट पोल के नतीजे से भी बेहतर छत्तीसगढ़ के आयेंगे कांग्रेस के पक्ष में परिणाम
Next post एग्जिट पोल की भविष्यवाणी: दो-दो राज्यों में कांग्रेस-भाजपा, मिजोरम की अलग राह
error: Content is protected !!